• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • गूगल पिक्सल 2 में होगा और बेहतर कैमरा, बजट पिक्सल फोन पर भी चल रहा है कामः रिपोर्ट

गूगल पिक्सल 2 में होगा और बेहतर कैमरा, बजट पिक्सल फोन पर भी चल रहा है कामः रिपोर्ट

गूगल पिक्सल 2 में होगा और बेहतर कैमरा, बजट पिक्सल फोन पर भी चल रहा है कामः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • गूगल के पिक्सल 2 हैंडसेट में भी कैमरा सबसे अहम फ़ीचर होगा
  • दो कंपनियों द्वारा बनाए गए पिक्सल स्मार्टफोन की टेस्टिंग हो रही है
  • गूगल पिक्सल फोन ने मार्केट में ठीक-ठाक परफॉर्मेंस दिखाई है
विज्ञापन
खबर आई है कि गूगल ने पिक्सल के अगले जेनरेशन डिवाइस पर काम करना शुरू कर दिया है जिसे इस साल लॉन्च किया जाएगा। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के पिक्सल 2 हैंडसेट में भी कैमरा सबसे अहम फ़ीचर है। और इस साल हम कंपनी की ओर से एक किफायती पिक्सल स्मार्टफोन की उम्मीद कर सकते हैं।

इन जानकारियों से संबंधित एक सूत्र के हवाले से 9टू5गूगल ने जानकारी दी है कि गूगल अगले पिक्सल स्मार्टफोन में वाटरप्रूफ क्षमता देने पर भी विचार कर रही है। हालांकि, यह फ़ीचर विचाराधीन है। यानी कंपनी ने कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है। पिछले साल गूगल ने माना था कि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल वाटर रेसिस्टेंट नहीं थे। और इसकी वजह कंपनी के पास समय की कमी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि दो कंपनियों द्वारा बनाए गए पिक्सल स्मार्टफोन की टेस्टिंग हो रही है। ये ज़्यादा मज़बूत प्रोसेसर से लैस हैं। और ये पिछले साल के हैंडसेट से ज़्यादा महंगे होंगे। कुछ पिक्सल 2 स्मार्टफोन की टेस्टिंग स्नैपड्रैगन 83X चिपसेट के साथ हो रही है। टेस्टिंग में इस्तेमाल किए जा रहे कुछ हैंडसेट इंटल चिपसेट वाले भी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल नए पिक्सल फोन की कम रोशनी में फोटोग्राफी पर टेस्टिंग कर रही है। याद दिला दें कि गूगल ने पिछले साल पिक्सल फोन के सबसे बेहतरीन कैमरा फोन होने का दावा किया था। ऐसा लगता है कि कंपनी इस फ़ीचर को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है।

बता दें कि ये शुरुआती जानकारियां हैं। फोन को डेवलप करने का काम भी शुरुआती स्तर पर है। ऐसे में आने वाले समय में हम बड़े बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं।

गूगल पिक्सल फोन ने मार्केट में ठीक-ठाक परफॉर्मेंस दिखाई है। मॉर्गन स्टेनली ने हाल ही में अनुमान लगाया था कि गूगल ने 2016 के अंत तक करीब 30 लाख पिक्सल हैंडसेट बेचे हैं। कंपनी का इससे जुड़ा राजस्व 2 बिलियन डॉलर का रहा है। भारत में पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट बड़ी छूट के साथ उपलब्ध रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Pixel, Pixel 2, Google Pixel 2, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »