गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 स्मार्टफोन के कोडनेम का हुआ खुलासा

गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल एक्सएल 2 स्मार्टफोन के कोडनेम का हुआ खुलासा
विज्ञापन
गूगल ने पहले ही इस साल अगली जेनरेशन वाले पिक्सल स्मार्टफोन के आने की पुष्टि कर दी है। और अब एक ताजा लीक में अगले गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के संभावित कोडनेम का खुलासा हुआ है। गूगल कर्मचारियों द्वारा इन डिवाइस को 'मस्की' और 'वॉलआई' कहा जा रहा है।

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, बेस वेरिएंट का कोडनेम वॉलआई होगा जबकि बड़े वेरिएंट को वॉलआई नाम दिया जाएगा। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वॉलआई स्मार्टफोन को सबसे पहले एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट पर देखा गया। इस फोन के एंड्रॉयड पर चलने की पुष्टि हुई।

बता दें कि, ये कोडनेम उत्तरी अमरीकी मछलियों के नाम हैं। मस्की, वॉलआई से बड़ी होती हैं। इसके अलावा, इन डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी का खुलासा हुआ है। वॉलआई और मस्की के इस साल अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। गूगल ने पिछले साल भी पिक्सल स्मार्टफोन को इसी समय के आसपास लॉन्च किया था। गूगल के नवनियुक्त हार्डवेयर प्रमुख रिक ओस्टरलो ने यह भी दावा किया कि आने वाले डिवाइस प्रीमियम सेगमेंट के होंगे। कुछ रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया कि पिक्सल 2 स्मार्टफोन, पिछले ओरिजिनल पिक्सल स्मार्टफोन से ज्यादा महंगे होंगे।

पिछले लीक की तरह ही पिक्सल 2 स्मार्टफोन में बेहतर कैमरा और प्रोसेसर होने का खुलासा हुआ है। और ये फोन वाटर रेसिस्टेंस भी होंगे। पिछले साल के पिक्सल डिवाइस को बहुत अच्छे रिव्यू मिले लेकिन इन स्मार्टफोन में कई खामियों की भी ख़बरें आईं हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Pixel 2, Google Pixel XL 2, Muskie, Walleye, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »