Google Pixel 2 XL पर ऑफर, 64 जीबी वेरिएंट 64,999 रुपये में

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत भारत में सीमित समय के लिए कम कर दी गई है। इस फोन का 64 जीबी वेरिएंट ग्राहक 64,999 रुपये में खरीद पाएंगे। वहीं, 128 जीबी स्टोरेज वाला पिक्सल 2 एक्सएल 73,999 रुपये में मिल जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2017 12:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन का 64 जीबी वेरिएंट ग्राहक 64,999 रुपये में खरीद पाएंगे
  • 128 जीबी स्टोरेज वाला पिक्सल 2 एक्सएल 73,999 रुपये में मिल जाएगा
  • इस कीमत में फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे
गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत भारत में सीमित समय के लिए कम कर दी गई है। इस फोन का 64 जीबी वेरिएंट ग्राहक 64,999 रुपये में खरीद पाएंगे। वहीं, 128 जीबी स्टोरेज वाला पिक्सल 2 एक्सएल 73,999 रुपये में मिल जाएगा। बता दें कि इस कीमत में फोन ऑफलाइन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होंगे। यह कीमत कैश और कार्ड ट्रांजेक्शन के लिए वैध होगी। गैजेट्स 360 द्वारा देखे गए कागजात के मुताबिक, बेस्ट बाय ऑफर 31 दिसंबर तक के लिए है।

नई कीमत के अलावा गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के साथ 8,000 रुपये के कैशबैक का भी ऑफर है। इसके लिए ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से ईएमआई के ज़रिए खऱीदारी करनी होगी। ग्राहक गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के साथ गूगल पिक्सल 2 पर भी कैशबैक का फायदा उठा सकेंगे। चुनिंदा मल्टीब्रांड ऑफलाइन रिटेल स्टोर में भी ग्राहक एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके कैशबैक पा सकेंगे। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के साथ एयरटेल की ओर से स्पेशल डेटा बंडल ऑफर भी दिया जा रहा है। ग्राहकों को 6 महीने में कुल 120 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। इसके लिए प्रीपेड ग्राहकों को 549 रुपये का रीचार्ज कराना होगा और पोस्टपेड ग्राहकों को 649 रुपये या उससे महंगा प्लान चुनना होगा। डेटा ऑफर को माय एयरटेल ऐप से एक्टिव किया जा सकेगा। नियम और शर्तों के लिए एयरटेल की वेबसाइट जांच सकते हैं।


यह पहला मौका नहीं है जब पिक्सल 2 सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं। पिछले हफ्ते फ्लिपकार्ट पर पिक्सल 2 एक्सएल के 64 जीबी वेरिएंट को 67,999 रुपये में बेचा जा रहा था, जबकि पिक्सल 2 का 64 जीबी वेरिएंट 49,999 रुपये में उपलब्ध था।
 

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के सारे स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 2 XL में पतले बेज़ल वाला 6 इंच का कर्व्ड क्वाडएचडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। आपको क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है जो आज का तारीख में प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आम है। पिक्सल 2 एक्सएल में 3520 एमएएच की बैटरी है।

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

गूगल पिक्सल 2 के सारे स्पेसिफिकेशन

छोटे Google Pixel 2 में 5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के अलावा हेडफोन सॉकेट का भी काम करेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। 2700 एमएएच की बैटरी को इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।
Advertisement

गूगल पिक्सल 2 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • Bad
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Bad
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel, Google Pixel Price, Pixel 2, Pixel 2 XL, Price Cut

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  4. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  4. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  5. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  6. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  7. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  8. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  9. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  10. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.