फ्लिपकार्ट मोबाइल सेलः इन स्मार्टफोन को छूट के साथ खरीदने का मौका

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की नई बोनान्ज़ा सेल मंगलवार से शुरू हो रही है, जिसमें कई स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध होंगे। सेल 15 मार्च तक चलेगी, जिसमें छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड के लाभ शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 13 मार्च 2018 11:14 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की नई बोनान्ज़ा सेल
  • कई स्मार्टफोन छूट के साथ यहां होंगे उपलब्ध
  • सेल 15 मार्च तक, छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर, कार्ड पर डिस्काउंट भी
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की नई बोनान्ज़ा सेल मंगलवार से शुरू हो रही है, जिसमें कई स्मार्टफोन छूट के साथ उपलब्ध होंगे। सेल 15 मार्च तक चलेगी, जिसमें छूट के साथ एक्सचेंज ऑफर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड के लाभ शामिल रहेंगे। इस सेल में मोटोरोला, सैमसंग, शाओमी, इनफिनिक्स जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन छूट के साथ खरीदने का मौका है। कुछ प्रमुख छूट ऑफर की बात करें तो यहां लेनोवो के8 प्लस 7,999 रुपये का मिल रहा है। इस हैंडसेट की असल कीमत 9,999 रुपये है। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की छूट के बाद कीमत 49,999 रुपये है। इसके अतिरिक्त 5 फीसदी की तत्काल छूट एसबीआई क्रेडिट कार्ड के ग्राहकों को दी जाएगी।

अन्य स्मार्टफोन की बात करें तो ओप्पो एफ3 का 4 जीबी वैरिएंट यहां 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बजट फोन सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट का 16 जीबी स्टोरेज वैरिएंट यहां 9,499 रुपये में उपलब्ध है। गैलेक्सी ऑन5 को यहां यूज़र 6,290 रुपये में खरीद पाएंगे। एलजी के7आई की छूट के बाद कीमत यहां 4,999 रुपये है। आईवूमी आई1 के यहां 5,999 रुपये में बिकने की संभावना है। साथ ही मोटो ई4 प्लस का 3जीबी रैम वैरिएंट यहां 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस7 का 4 जीबी रैम वैरिएंट यहां 22,990 रुपये में मिलेगा। इस हैंडसेट की वास्तविक कीमत 29,990 रुपये है। आखिर में मोटो ज़ेड2 प्ले का 4जीबी वैरिएंट खरीदने के लिए यूज़र को यहां 19,999 रुपये चुकाने होंगे।
Advertisement

कुछ स्मार्टफोन फ्लैश सेल के लिए भी यहां उपलब्ध करवाए गए हैं। इनमें हॉनर 9 लाइट, इनफिनिक्स हॉट एस3 की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ध्यान रहे इनफिनिक्स हॉट एस3 में जल्द फेस अनलॉक फीचर आने की खबरें हैं। वहीं, बुधवार को शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो उपलब्ध करवाए जाएंगे। गुरुवार को दोपहर 12 बजे शाओमी रेडमी 5ए खरीदने का मौका है।  

इसके अलावा सेल में नोकिया 6 का 4जीबी वैरिएंट, मोटो एक्स4 का 6जीबी वैरिएंट, मोटो ज़ेड2 फोर्स का 6जीबी वैरिएंट, वीवो वी7 का 4 जीबी वैरिएंट, ओप्पो एफ3 प्लस का 4 जीबी वैरिएंट, वीवो वी7 प्लस का 4 जीबी वैरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। फ्लिपकार्ट इन फोन पर बिना ब्याज वाली ईएमआई, बायबैक गारंटी और एक्सचेंज का विकल्प भी दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  2. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.