गूगल पिक्सल 2 और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल आज होंगे लॉन्च

कैलिफोर्निया की दिग्गज़ सर्च कंपनी गूगल 4 अक्टूबर को सैन फ्रांसिस्को में एक इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट को लाइव स्ट्राइम किया जाएगा। लॉन्च इवेंट बुधवार को भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2017 10:47 IST
गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल 2 स्मार्टफोन बुधवार को लॉन्च होंगे। गूगल पिक्सल सीरीज़ के इन आने वाले स्मार्टफोन के बारे में पिछले कई दिनों से जानकारी सामने आ रही है। कैलिफोर्निया की दिग्गज़ सर्च कंपनी गूगल 4 अक्टूबर को सैन फ्रांसिस्को में एक इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट को लाइव स्ट्राइम किया जाएगा। लॉन्च इवेंट बुधवार को भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा।

पिक्सल सीरीज़ को गूगल ने पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और इसकी ब्रांडिंग “first phone made by Google” के तौर पर की गई थी। पिछले साल लॉन्च हुए गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन को एचटीसी ने बनाया था।  
Advertisement

इससे पहले लीक में लॉन्च से पहले आने वाले Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL  एक्सएल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। ख़बरों के मुताबिक, गूगल  पिक्सल  2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन को एचटीसी और एलजी द्वारा बनाया गया है। नए पिक्सल 2 एक्सल स्मार्टफोन की लीक तस्वीरों से पुष्टि होती है कि फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो होगा और यही हैंडसेट की सबसे बड़ी ख़ासियत होगी। वहीं पिक्सल 2 स्मार्टफोन में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा। लीक तस्वीरों से पता चलता है कि दोनों स्मार्टफोन में आगे की तरफ़ डिस्प्ले के ऊपर व नीचे दो स्पीकर दिए जाएंगे। इसके अलावा होम स्क्रीन पर भी थोड़ा बदलाव हुआ लगता है। और इसमें कैलेंडर से जुड़ी जानकारी जैसे कि मीटिंग शेड्यूल के अलावा मौसम और समय की जानकारी भी है। वेंचरबीट की रिपोर्ट के मुताबिक, रियर पैनल की बात करें तो पिक्सल और पिक्सल एक्सएल से अलग, नए पिक्सल हार्डवेयर पूरी तरह से बदले हुए लगते हैं। रियर पैनल का ऊपरी हिस्सा ग्लास का बना है और इस साल इसे सॉलिड कलर में पेंट किया गया है। लीक तस्वीरों से खुलासा होता है कि पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल में ऊपर की तरफ़ ब्लैक और हैंडसेट में नीचे की तरफ़ व्हाइट कलर होगा।
 

पिक्सल स्मार्टफोन की कीमतों को लेकर भी दावा किया गया है। ड्रॉयड लाइफ के मुताबिक, पिक्सल 2 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 649 डॉलर (करीब 42,000 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 749 डॉलर (करीब 49,000 रुपये) होगी। वहीं पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन के 64 और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत क्रमशः 849 डॉलर (करीब 55,750 रुपये) और 949 डॉलर (करीब 62,250 रुपये) होगी।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सल स्मार्टफोन में इस साल लॉन्च हुए दूसरे एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। डिस्प्ले की बात करें तो पिक्सल 2 एक्सएल में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ एक 6 इंच क्वाडएचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। वहीं फोन में 4 जीबी रैम, 64 या 128 जीबी स्टोरेज और 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा होने की उम्मीद है।
Advertisement

लॉन्च इवेंट शुरू होने में कुछ ही घंटे बाकी बचे हैं और कंपनी द्वारा जल्द ही नए फोन के बारे में जानकारी दी जाएगी। नए गूगल पिक्सल 2 और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल की लाइव अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • Bad
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Bad
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3520 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.