Google Pixel 2 और Pixel 2 XL स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को होंगे लॉन्च

गूगल ने गुरुवार को ऐलान कि नए स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन कंपनी ने इसके बारे में कोई और जानकारी साझा नहीं की। गूगल की साइट पर एक टीज़र जारी किया गया, इस टीज़र में कंपनी ने पूछा, "Thinking about changing phones? Stay tuned for more on October 4." (फोन बदलने की सोच रहे हैं? 4 अक्टूबर को ज़्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहें।

Google Pixel 2 और Pixel 2 XL स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को होंगे लॉन्च
विज्ञापन
गूगल ने गुरुवार को ऐलान कि नए स्मार्टफोन 4 अक्टूबर को लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन कंपनी ने इसके बारे में कोई और जानकारी साझा नहीं की। गूगल की साइट पर एक टीज़र जारी किया गया, इस टीज़र में कंपनी ने पूछा,  "Thinking about changing phones? Stay tuned for more on October 4." (फोन बदलने की सोच रहे हैं? 4 अक्टूबर को ज़्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहें। कंपनी द्वारा इस दिन Google Pixel 2 और Pixel 2 XL स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ये स्मार्टफोन पिछले साल आए पिक्सल  और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट होंगे।

एंड्रॉयड स्मार्टफोन निर्माता ने यह खुलासा प्रतिद्वंदी ऐप्पल द्वारा तीन नए आईफोन वेरिएंट- आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन एक्स लॉन्च करने के दो दिन बाद किया है। गूगल के पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे। कंपनी ने इस बारे में पिछले हफ्ते बोस्टन में होर्डिंग्स लगाने शुरू कर दिए थे। सर्च दिग्गज़ सुनिश्चित कर रही है कि टीज़र को हर कोई देख ले इसीलिए सर्च होम पेज पर भी टीज़र को जगह दी गई है और लिखा गया है "Ask more of your phone. Oct. 4"।
 
google

अगर कोई व्यक्ति सर्च होम पेज के जरिए टीज़र पर क्लिक करता है तो, यूआरएल (वेब एड्रेस) में पिक्सल शब्द शामिल रहता है। इससे अनुमान लगाया ज सकता है कि गूगल के नए स्मार्टफोन पिक्सल स्मार्टफोन ही होंगे। कंपनी ने इसके साथ ही एक वीडियो टीज़र भी जारी किया है जिसे नीचे देखा जा सकता है। वीडियो टीज़र में यूज़र को सर्च इंजन में कई सारे सवाल टाइप करते हुए दिखाया गया है और इसमें कमजोर बैटरी लाइफ, धुंधली तस्वीरें, स्टोरेज की कमी, ऑटो-अपडेट की ख़ामी और खराब परफॉर्मेंस जैसी बातों पर जोर डाला गया है। संकेत दिए गए हैं कि पिक्सल 2 सीरीज़ में इस तरह की कोई समस्या नहीं होगी।

गूगल पिक्सल 2 और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन के बारे में अभी बहुत ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिक्सल 2 को एचटीसी के द्वारा बनाया गया है और इसमें एचटीसी यू11 की तरह एक "squeezable frame" फ्रेम होगा। इसके जरिए यूज़र फोन को मजबूती से पकड़कर किनारे से ही कई सारे एक्शन परफॉर्म कर पाएंगे।


गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसके अलावा ऐसी भी ख़बरें आ चुकीं हैं कि गूगल के आने वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर होगा। बता दें कि अभी स्नैपड्रैगन 836 प्रोसेसर लॉन्च नहीं हुआ है।

पिक्सल 2 एक्सएल को एलजी द्वारा बनाए जाने की उम्मीद है और इसमें 6 इंच बेज़ल लेस डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस तरह का डिस्प्ले एलजी ने अपने जी6 और वी30 स्मार्टफोन में दिया है।  इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और आईफोन एक्स में भी ऐसा ही डिस्प्ले है।

गौर करने वाली बात है कि टीज़र में गूगल होम और गूगल असिस्टेंट वाले ईयरफोन के नए वेरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी द्वारा इन दो प्रोडक्ट को जल्द लॉन्च करने की ख़बरें हैं। गूगल द्वारा अपनी क्रोम पिक्सल लैपटॉप सीरीज़ को भी अपग्रेड करने की ख़बरें हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »