Google Pixel 10a का लॉन्च जल्द ही होने जा रहा है, 18 फरवरी, बुधवार यानी आज से फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। फोन में कंपनी ने कुछ धांसू फीचर्स होने का संकेत दिया है। Google Pixel 10a ऑफिशियल पेज पर टीज किया गया है। फोन के प्री-ऑर्डर के साथ कंपनी धांसू ऑफर्स भी दिए हैं।
Google ने अपने अपकमिंग मिड रेंज स्मार्टफोन Pixel 10a की लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है। यह फोन भारत समेत कई ग्लोबल मार्केट्स में 18 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। Pixel 10a को Pixel 10 सीरीज के बाकी मॉडल्स के मुकाबले कम कीमत वाले ऑप्शन के तौर पर उतारा जाएगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart और ऑफिशियल Google Store के जरिए होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में Tensor G4 प्रोसेसर और Android 16 जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।