कार पार्क करके लोकेशन गए हैं भूल तो गूगल मैप्स करेगा आपकी मदद

कार पार्क करके लोकेशन गए हैं भूल तो गूगल मैप्स करेगा आपकी मदद
विज्ञापन
गूगल मैप्स में लगातार ऐसे नए फ़ीचर दिए जा रहे हैं जिससे लोगों को जगह ढूंढने में आसानी हो सके। कई बार, गूगल मैप्स आपको याद दिलाता है कि आपके पहुचंने के समय कहीं वह जगह बंद तो नहीं हो गई। अब ऐप में एक नया काम का फ़ीचर जोड़ा जा रहा है जिससे यूज़र अपनी कार की पार्किंग लोकेशन को स्टोर कर सकेंगे। नए फ़ीचर से गूगल मैप्स एंड्रॉयड और आईओएस से पार्किंग लोकेशन को स्टोर किया जा सकेगा।

नया 'सेव योर पार्किंग' लोकेशन फ़ीचर को सबसे गूगल मैप्ल बीटा यूज़र के लिए पिछले महीने जारी किया गया था। और अब इसे आम यूज़र के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

एंड्रॉयड पर, गूगल मैप्स यूज़र ब्लू डॉट पर टैप कर सकते हैं, और फिर मैप में पार्किंग लोकेशन को शामिल करने के लिए 'सेव योर पार्किंग' पर टैप करें। एक बार पार्किंग लोकेशन के स्टोर होने के बाद, यूज़र मैप पर एक लेबल देख पाएंगे जिससे उन्हें कार की पार्किंग लोकेशन का पता चलेगा। और इसके अलावा नए फ़ीचर से दूसरी जानकारियां जैसे पार्किंग लेवल और कार पार्किंग का स्पॉट भी जोड़ सकते हैं। यूज़र, पार्किंग का समय खत्म होने का समय याद रखने के लिए 15 मिनट पहले का अलर्ट भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, यूज़र अपनी पार्किंग की जगह की तस्वीर को स्टोर करने के साथ अपने दोस्तों को पार्किंग लोकेशन भी भेज सकते हैं।

आईओएस पर भी नया गूगल मैप्स फ़ीचर लगभग इसी तरह का करता है। यूज़र ब्लू डॉट पर टैप कर सकते हैं और फिर मैप में पार्किंग की जगह जुड़ने के लिए 'सेट एज़ पार्किंग लोकेशन' पर टैप कर सकते हैं। गूगल मैप्स ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया, ''नए फ़ीचर को गूगल मैप्स आईओएस में दिए गए ऑटोमैटिक पार्किंग डिटेक्शन के अलावा जोड़ा गया है। अगर आपने कार को यूएसबी ऑडियो या ब्लूटूथ से कनेक्ट किया है, तो कार से अलग होने पर पार्किंग की जगह अपने आप मैप में जुड़ जाएगी।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Maps, Maps, Google Maps for Android, Google Maps for iOS
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »