Google लॉन्च कर सकती है 5,000 mAh वाला नया स्मार्टफोन Pixel 8a

गूगल के इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट UL Demko पर मॉडल नंबर GH2MB के साथ देखा गया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 22:04 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को एक सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है
  • इसे 5,000 mAh की कैपेसिटी के साथ लिस्ट किया जा सकता है
  • कंपनी के Pixel 8 Pro में 5,050 mAh और Pixel 8 में 4,575 mAh की बैटरी थी

कंपनी अपने Pixel डिवाइसेज में रिपेयर मोड लाने की तैयारी कर रही है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने पिछले वर्ष Pixel 8 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल थे। इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन Pixel 8a शामिल हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और फीचर्स के बारे में ऑनलाइन जानकारी मिली है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट UL Demko पर मॉडल नंबर GH2MB के साथ देखने का दावा किया है। यह 4,942 mAh की बैटरी की रेटेड कैपेसिटी के साथ है। इसे 5,000 mAh की कैपेसिटी के साथ लिस्ट किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह Google Pixel 8a हो सकता है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी देती है और इस वजह से यह Google Pixel 9 सीरीज का स्मार्टफोन भी होने का संकेत है। कंपनी के Pixel 8 Pro में 5,050 mAh और Pixel 8 में 4,575 mAh की बैटरी थी। 

देश में Pixel 8 के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 75,999 रुपये और Pixel 8 Pro के 12 GB RAM + 128 GB स्टोरेज का 1,06,999 रुपये है। Pixel 8 में 4,575 mAh और 8 Pro में 5,050 mAh की बैटरी मिलती है। ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं। इनमें होल पंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। ये दोनों डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं। Pixel 8 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले  2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट के साथ है। 

गूगल अपने Pixel डिवाइसेज में रिपेयर मोड लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर को बाद में कंपनी एंड्रॉयड का इस्तेमाल करने वाले सभी स्मार्टफोन्स में भी उपलब्ध करा सकती है। इससे पहले Samsung ने अपने Galaxy डिवाइसेज में नए फीचर Maintenance Mode को जोड़ा था। इस मोड में यूजर का एक नया प्रोफाइल तैयार किया जाता है, जिससे इस मोड के एक्टिवेट होने पर मेन यूजर का डेटा लॉक हो जाता है। इस फीचर से यूजर्स को अपने स्मार्टफोन को सर्विस के लिए देने पर उसका बैकअप लेने या रीसेट करने की जरूरत नहीं होती है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32MP कैमरा, 6300mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note 60 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9 Ultra में मिलेगा Hasselblad ब्रांडेड कैमरा मॉड्यूल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. फोन नहीं, अब Ice Cream बेच रहा Xiaomi! Standard, Pro और Max वेरिएंट्स हुए लॉन्च
  3. Motorola Edge 70 Pro जल्द होगा लॉन्च, फ्लिपकार्ट पर टीजर हुआ जारी, जानें सबकुछ
  4. Lenovo ने लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप Lecoo Bellator 7000, जानें क्या हैं खासियतें
  5. EV खरीदारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली की नई पॉलिसी में बड़े ऐलान, फ्री रोड टैक्स के साथ...
  6. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
  7. 32MP कैमरा, 6300mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note 60 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Aadhaar सेंटर कैसे खोजें, MapmyIndia और Google Maps के जरिए सब होगा आसान
  10. Samsung Galaxy A57 5G vs Google Pixel 10 vs Oppo Reno 15 Pro Mini 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.