Gionee X1s लॉन्च हुआ भारत में, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है इसमें

पिछले महीने एक्स1 मॉडल लॉन्च करने के बाद त्योहारी सीज़न शुरू होने से ठीक पहले चीनी कंपनी जियोनी ने नया स्मार्टफोन एक्स1एस लॉन्च किया है।

Gionee X1s लॉन्च हुआ भारत में, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है इसमें
ख़ास बातें
  • Gionee X1s में है फिंगरप्रिंट सेंसर, बड़ी बैटरी और सेल्फी कैमरा
  • इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये है
  • देशभर के रिटेल स्टोर में 21 सितंबर से उपलब्ध होगा
विज्ञापन
पिछले महीने एक्स1 मॉडल लॉन्च करने के बाद त्योहारी सीज़न शुरू होने से ठीक पहले चीनी कंपनी जियोनी ने नया स्मार्टफोन एक्स1एस लॉन्च किया है। Gionee X1s फिंगरप्रिंट सेंसर, बड़ी बैटरी और सेल्फी केंद्रित कैमरे के साथ आता है। इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये है और देशभर के रिटेल स्टोर में गुरुवार 21 सितंबर से उपलब्ध होगा। जियोनी एक्स1एस हैंडसेट ब्लैक और गोल्ड रंग में मिलेगा।

Gionee X1s के लॉन्च ऑफर जियोनी एक्स1 वाले ही हैं। इस स्मार्टफोन को खरीदने वाले एयरटेल ग्राहक हर महीने 10 जीबी डेटा मिलेगा। मुफ्त डेटा 6 महीने दिया जाएगा और इसके लिए कम से कम 1 जीबी के पैक से रीचार्ज कराना होगा। इसके अलावा ग्राहकों को दो पेटीएम वाउचर मिलेंगे। कुल कैशबैक 250 रुपये का होगा।

निचले हिस्से पर दिए गए स्पीकर ग्रिल के अलावा एक्स1एस बिल्कुल ही जियोनी एक्स1 जैसा लगता है। हैंडसेट में 5.2 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6737टी प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित अमिगो 4.0 पर चलेगा।

जियोनी ने इस फोन में कैमरे को भी अपग्रेड किया है। जियोनी एक्स1एस में फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, सेल्फी के दीवानों के लिए फ्रंट पैनल के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। याद रहे कि Gionee X1 में फ्रंट व रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। जियोनी एक्स1एस में बेहतर फोटोग्राफी के लिए ब्यूटिफाइड वीडियो और फेस ब्यूटी 2.0 जैसे फीचर दिए गए हैं।

एक्स1 की 3000 एमएएच की बैटरी की तुलना में Gionee एक्स1एस में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »