• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Gionee ने लॉन्च किया 3000 एमएएच बैटरी और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला हैंडसेट

Gionee ने लॉन्च किया 3000 एमएएच बैटरी और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला हैंडसेट

जियोनी ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन जियोनी एक्स1 लॉन्च कर दिया है। जियोनी एक्स1 की कीमत 8,999 रुपये है। और यह स्मार्टफोन देशभर के सभी बड़े स्मार्टफोन रिटेलर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। जियोनी एक्स1 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 3000 एमएएच की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर।

Gionee ने लॉन्च किया 3000 एमएएच बैटरी और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला हैंडसेट
ख़ास बातें
  • जियोनी एक्सौ की कीमत 8,999 रुपये है
  • फोन मेें 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज है
  • स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
जियोनी ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन जियोनी एक्स1 लॉन्च कर दिया है। जियोनी एक्स1 की कीमत 8,999 रुपये है। और यह स्मार्टफोन देशभर के सभी बड़े स्मार्टफोन रिटेलर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। Gionee X1 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दी गई 3000 एमएएच की बैटरी और फिंगरप्रिंट सेंसर। फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)

एक्स1 के लॉन्च ऑफर की बात करें तो कंपनी ने एयरटेल और पेटीएम के साथ साझेदारी की है। एयरटेल के मौज़ूदा और नए ग्राहकों को एक्स1 खरीदने पर 6 रीचार्ज के लिए 10 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसके अलावा जियोनी एक्स1 खरीदने वाले ग्राहकों को पेटीएम के 2 कैशबैक वाउचर कोड भी मिलेंगे, जिसके तहत पेटीएम मॉल से 350 रुपये की न्यूनतम खरीदारी करने पर 250 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

जियोनी एक्स1 में 5 इंच एचडी आईपीएस (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर मीडियाटेक 6737 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 2 जीबी है। स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम फोन है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।
 
gionee x1

स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए फ्रंट फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कम रोशनी में भी फोन से बेहतरीन सेल्फी ली जा सकती हैं।

जियोनी एक्स1 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसे ऊपर कंपनी की एमिगो 4.0 यूआई दी गई है। यानी फोन में मल्टी-विंडो व्यू, ऐप के बीच क्विक स्विच जैसे फ़ीचर मिलेंगे। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।  4जी वीओएलटीई के अलावा कनेक्टिविटी के लिए 2जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर भी हैं। इसके अलावा एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर व प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 144.3x72.2x8.8 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »