जियोनी पायनियर पी3एस एंड्रॉयड फोन लॉन्च, कीमत 5,999 रुपये

जियोनी पायनियर पी3एस एंड्रॉयड फोन लॉन्च, कीमत 5,999 रुपये
विज्ञापन
जियोनी ने भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफॉलियो का विस्तार करते हुए नया बजट स्मार्टफोन पायनियर पी3एस लॉन्च किया है। 5,999 रुपये की कीमत वाला जियोनी पायनियर पी3एस स्मार्टफोन इस हफ्ते से मिलना शुरू हो जाएगा।

जियोनी पायनियर पी3एस को पायनियर पी3 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड बताया जा रहा है जिसे दिसंबर 2013 में लॉन्च किया गया था। पायनियर पी3एस में ज्यादा बड़ी बैटरी है और बेहतर डिस्प्ले भी। नए स्मार्टफोन में इनबिल्ट स्टोरेज को भी बढ़ाया गया है और ज्यादा रैम भी दिया गया है। यह व्हाइट, ग्रे, रेड और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

पायनियर पी3एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर अमिगो 3.1 स्किन मौजूद होगा। पायनियर पी3एस में 4.5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 1 जीबी रैम।

(पढ़ें: जियोनी पायनियर पी3एस बनाम जियोनी पायनियर पी3)

जियोनी पायनियर पी3एस में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 0.3 मेगापिक्सल का। सेकेंडरी कैमरे में फेस ब्यूटी फ़ीचर मौजूद है जिसकी मदद से यूज़र बेहतर सेल्फी खींच पाएंगे।

इस बजट स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 3जी के अलावा हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसमें 2000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि हैंडसेट एक्सट्रीम मोड के साथ आएगा जो आखिरी 10 फीसदी बैटरी पावर को ज्यादा वक्त तक चलाने का काम करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन की गंदी चादरों पर AI का पहरा, IRCTC का सिस्टम सेकेंडों में ढूंढ़ेगा दाग
  2. उंगली के नाखून जितना फैन आया, जानें कहां होगा इस्तेमाल और कितना करेगा ठंडा
  3. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  5. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  6. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  7. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  8. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  10. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »