जियोनी पी7 स्मार्टफोन 9,999 रुपये में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

जियोनी पी7 स्मार्टफोन 9,999 रुपये में लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • खुलासा नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने किया है
  • जियोनी पी7 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है
  • जियोनी के इस फोन की बैटरी 2300 एमएएच की है
विज्ञापन
जियोनी पी7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जियोनी पायनियर पी7 कीमत 9,999 रुपये है। यह कंपनी की पी सीरीज का लेटेस्ट फोन है और बताया गया है कि भारतीय मार्केट में 2016 का यह जियोनी का आखिरी फोन है। यह गोल्ड, व्हाइट और ग्रे कलर में सोमवार से उपलब्ध होगा।

जियोनी पी7 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यह 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेगा। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित अमिगो 3.2 पर चलेगा।

रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है व इसमें एक स्क्रीन फ्लैश भी है। यह 4जी वीओएलटीई सहित अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। इसकी बैटरी 2300 एमएएच की है।

गौर करने वाली बात है कि जियोनी ने अक्टूबर महीने अपने पी7 मैक्स हैंडसेट को भारत में 13,999 रुपये में लॉन्च किया था। पहली नज़र में जियोनी पी7 हैंडसेट पी7 मैक्स का कमज़ोर और सस्ता वेरिएंट नज़र आता है।

बता दें कि  जियोनी पी7 मैक्स में 5.5 इंच (720 x 1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6595 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। जियोनी पी7 मैक्स में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी के शौकीनों के लिए स्क्रीन फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। और इसकी बैटरी 3100 एमएएच की है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »