जियोनी पी7 मैक्स में है 3 जीबी रैम, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

जियोनी पी7 मैक्स में है 3 जीबी रैम, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • जियोनी पी7 मैक्स में 5.5 एचडी आईपीएस इंच डिस्प्ले है
  • फोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी
  • पी7 मैक्स में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
विज्ञापन
जियोनी ने अपनी नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन पी7 मैक्स भारत में लॉन्च कर दिया है। पी7 मैक्स की कीमत 13,999 रुपये है। जियोनी का यह स्मार्टफोन सोमवार से देशभर के रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन गोल्ड व ग्रे-ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।

बता दें कि इसी महीने पी7 मैक्स को नेपाल में लॉन्च किया गया था। जियोनी पी7 मैक्स में 5.5 इंच (720 x 1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 400 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6595 ऑक्टा-कोर डिस्प्ले है। ग्राफिक्स के लिए जी6200 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की एमिगो यूआई 3.2 स्किन दी गई है। फोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी। इस फोन का डाइमेंशन 154 x 76.8 x 8.8 मिलीमीटर और वज़न 182 ग्राम है। यह फोन डुअल माइक्रो सिम और डुअल स्टैंडबाय के साथ आता है।

बात करें कैमरे की तो जियोनी पी7 मैक्स में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी के शौकीनों के लिए स्क्रीन फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6595एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »