Gionee M7 और M7 Power लॉन्च, जानें इनकी खासियतें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने वादे के मुताबिक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन जियोनी एम7 और जियोनी एम7 पावर को लॉन्च किया है।

Gionee M7 और M7 Power लॉन्च, जानें इनकी खासियतें
ख़ास बातें
  • जियोनी एम7 की सबसे अहम खासियत इसका डिस्प्ले है
  • जियोनी एम7 पावर की एक अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है
  • दोनों ही स्मार्टफोन अभी चीन में लॉन्च किए गए हैं
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने वादे के मुताबिक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन जियोनी एम7 और जियोनी एम7 पावर को लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि जियोनी एम7 पावर (बिग गोल्ड स्टील 2) के स्पेसिफिकेशन आम वर्ज़न से बहुत अलग हैं जिसमें 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी भी शामिल है। Gionee M7 में आज के ट्रेंड 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले दिया गया है। यह फीचर प्रीमियम स्तर के स्मार्टफोन में आम हो चला है। Gionee M7 Power में भी 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है।

घरेलू मार्केट में Gionee M7 की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 27,500 रुपये) है और इसकी बिक्री मंगलवार से शुरू होगी। Gionee M7 Power की कीमत 1,999 रुपये (करीब 20,000 रुपये) है। चीन में जियोनी एम7 को ब्लैक, शैंपेन गोल्ड, सेफायर ब्लू, स्टार ब्लू और मैप्पल रेड रंग में उपलब्ध कराया गया है। जियोनी एम7 पावर ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में मिलेगा।

जियोनी एम7 की सबसे अहम खासियत इसका डिस्प्ले है। Gionee M7 में 6.01 इंच का फुलव्यू एमोलेड डिस्प्ले है जो 18:9 रेशियो वाले 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले से लैस है। इस स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक पी30 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। स्मार्टफोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी के अमिगो ओएस 5.0 स्किन का इस्तेमाल हुआ है।

M7 में हाइब्रिड सिम स्लॉट है और इसके पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला लेंस है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 157x76x7.2 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और एनएफसी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

दूसरी तरफ, जियोनी एम7 पावर में 6 इंच का 18:9 फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नपैड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित अमिगो ओएस 5.0 पर चलेगा।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 अपर्चर और पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। जियोनी एम7 पावर की एक अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.01 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी30
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Good daylight camera performance
  • Can be used as a power bank
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Hybrid dual-SIM design
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  2. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  3. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  4. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  5. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  7. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  9. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  10. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »