• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियोनी एम7 पावर लॉन्च, फुल व्यू डिस्प्ले वाले इस फोन में है 5000 एमएएच बैटरी

जियोनी एम7 पावर लॉन्च, फुल-व्यू डिस्प्ले वाले इस फोन में है 5000 एमएएच बैटरी

भारतीय मार्केट में चीनी कंपनी जियोनी ने एक और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं जियोनी एम7 पावर की।

जियोनी एम7 पावर लॉन्च, फुल-व्यू डिस्प्ले वाले इस फोन में है 5000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • जियोनी ने एक और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है
  • जियोनी एम7 पावर को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • इसकी बिक्री 25 नवंबर से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी
विज्ञापन
भारतीय मार्केट में चीनी कंपनी जियोनी ने एक और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं जियोनी एम7 पावर की। कंपनी ने 5000 एमएएच बैटरी वाले Gionee M7 Power को बुधवार शाम नई दिल्ली में पेश किया। इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले भी है। याद रहे कि स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट में जियोनी एम7 पावर के साथ Gionee M7 को भी उतारा था। अभी यह साफ नहीं है कि जियोनी एम7 को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

Gionee M7 Power की कीमत और लॉन्च ऑफर
जियोनी एम7 पावर को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 25 नवंबर से अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। ग्राहक अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर हैंडसेट की प्री-बुकिंग शुक्रवार शाम 5 बजे से करा सकेंगे। जियोनी के इस फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से 100 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा। हैंडसेट गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 
gionee m7 power front gadgets 360

जियोनी एम7 पावर के स्पेसिफिकेशन
जियोनी एम7 पावर में 6 इंच का 18:9 फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नपैड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित अमिगो ओएस 5.0 पर चलेगा।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 अपर्चर और पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। जियोनी एम7 पावर की एक अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।  हैंडसेट का वज़न 199 ग्राम है और डाइमेंशन 156.35x76.65x8.6 मिलीमीटर।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Good daylight camera performance
  • Can be used as a power bank
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Hybrid dual-SIM design
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »