Gionee F8 Neo स्मार्टफोन 5,499 रुपये में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

जियोनी एफ8 नियो स्मार्टफोन की कीमत भारत में महज 5,499 रुपये है, यह दाम फोन के सिंगल 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

Gionee F8 Neo स्मार्टफोन 5,499 रुपये में लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Gionee F8 Neo में 2 जीबी रैम दिया गया है

ख़ास बातें
  • Gionee F8 Neo फोन में मौजूद है 3,000 एमएएच की बैटरी
  • जियोनी एफ8 नियो में दिया गया है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
  • जियोनी एफ8 नियो फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है
विज्ञापन
Gionee F8 Neo स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, यह बजट फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो फीचर फोन से स्मार्टफोन की ओर अपग्रेड करना चाहते हैं लेकिन उनका बजट 5,000 रुपये से बस थोड़ा-सा ज्यादा है। इस फोन में फेस-अनलॉक, स्लो मोशन, ब्लूटी मोड और नाइट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं, ताकि युवा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके। जियोनी एफ8 नियो फोन फीचर पोन यूज़र्स के लिए स्मार्ट एक्सीपियंस प्रदान करने के लिए गेस्चर सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में 256 जीबी स्टोरेज के साथ सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। जियोनी एफ8 नियो फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Gionee F8 Neo price in India

जियोनी एफ8 नियो स्मार्टफोन की कीमत भारत में महज 5,499 रुपये है, यह दाम फोन के सिंगल 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। जैसे कि हमने बताया Gionee F8 Neo स्मार्टफोन में आपको तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो तीन ऑप्शन हैं ब्लैक, रेड और ब्लू। इसके अलावा, यह देश में करीब दो लाख मोबाइल रिटेलर्स के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होगा, जो कि लोकल रिटेल नेटवर्क का हिस्सा हैं।  
 

Gionee F8 Neo specifications

जियोनी एफ8 नियो फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसमें 5.45 इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है जिसका आस्पेक्ट रेशिया 18:9 है। वहीं, यह फोन ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर से लैस है, जिसे Spreadtrum के नाम से भी जाना जाता है। इस फोन में 2 जीबी रैम दिया गया है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जो कि LED फ्लैश के साथ स्थित है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में LDE फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

जियोनी एफ8 नियो में 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसके साथ माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। इसके अलावा इस फोन को अलग लुक देने के लिए फोन के बैक में Gem Edge डिज़ाइन दिया गया है। हालांकि, इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद नहीं है। वहीं, फोन की बैटरी 3,000 एमएएएच की है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
प्रोसेसरयूनीसॉक एससी9863
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »