Gionee A1 Lite में है 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें कीमत

जियोनी ने अपनी ए1 सीरीज़ का विस्तार करते हुए भारत में अपना ए1 लाइट स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है सेल्फी कैमरा और 4000 एमएएच की बैटरी। जियोनी ए1 लाइट 10 अगस्त से देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेगा और इसकी कीमत 14,999 रुपये है।

Gionee A1 Lite में है 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • जियोनी ए1 लाइट ऑफलाइन उपलब्ध होगा
  • इस स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये है
  • इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
जियोनी ने अपनी ए1 सीरीज़ का विस्तार करते हुए भारत में अपना ए1 लाइट स्मार्टफोन पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है सेल्फी कैमरा और 4000 एमएएच की बैटरी। Gionee A1 Lite स्मार्टफोन 10 अगस्त से देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेगा और इसकी कीमत 14,999 रुपये है।

याद दिला दें कि जियोनी ए1 और जियोनी ए1 प्लस को सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया गया था, और इन दोनों स्मार्टफोन को इसके बाद भारत में क्रमशः 19,999 रुपये और 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया। जियोनी ए1 लाइट इन सबमें सबसे सस्ता है और इसके स्पेसिफिकेशन भी थोड़े कमजोर हैं।

प्लस वेरिएंट से अलग, जियोनी ए1 लाइट में एक सिंगल रियर कैमरा सेटअप है जिसके नीचे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। डिस्प्ले के नीचे दो कैपेसिटिव नेविगेशन बटन हैं और स्मार्टफोन के दांयें किनारे पर वॉल्यूम व पावर बटन दिए गए हैं। फोन को देश में ब्लैक और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

जियोनी ए1 लाइट कीमत और स्पेसिफिकेशन
जियोनी ए1 लाइट को सबसे पहले जून में नेपाल में लॉन्च किया गया था और भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये में पेश किया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित एमिगो ओएस 4.0 पर चलता है। और हाइब्रिड डुअल-सिम सपोर्ट करता है। इस फोन में एक 5.3 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6753वी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली टी-720 जीपीयू और 3 जीबी रैम है। हैंडसेट में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो, जियोनी ए1 लाइट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है जो सॉफ्ट एलईडी फ्लैश के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक 4000 एमएएच की बैटरी है जिससे 30 घंटे तक लगातार वेब ब्राउज़िंग, रीडिंग और वीडियो प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर हैं। जियोनी ए1 लाइट का डाइमेंशन 150.5x74.4x8 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6753वी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »