• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • गैलेक्सी नोट 7 को वापस मंगाए जाने के बाद सैमसंग विज्ञापन में मांगेगी माफी

गैलेक्सी नोट 7 को वापस मंगाए जाने के बाद सैमसंग विज्ञापन में मांगेगी माफी

गैलेक्सी नोट 7 को वापस मंगाए जाने के बाद सैमसंग विज्ञापन में मांगेगी माफी
विज्ञापन
सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन को दुनियाभर से वापस मंगाने के बाद अपने ग्राहकों को हुई 'असुविधा और चिंता' के लिए माफी का विज्ञापन जारी करने जा रही है। योनहाप न्यूज एजेंसी ने सैमसंग के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी है।

दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन निर्माता ने कहा कि वह प्रमुख मीडिया आउटलेट में जल्दी ही एक विज्ञापन चलाएगी, जिसमें नोट 7 की खराब बैटरियों को कारण ग्राहकों को हुई असुविधा और चिंता के लिए माफी मांगी जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने 2 सितंबर को सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को दुनिया भर से वापस मंगाए जाने की अभूतपूर्व घोषणा की थी। कई जगह से सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में चार्जिग के दौरान आग पकड़ने की घटना सामने आई थी।

सैमसंग ने यह भी कहा कि वह गैलेक्सी नोट 7 का अपडेट जारी कर बैटरियों को पूर्ण रूप से चार्ज होने से रोकेगी और यह अपनी क्षमता का केवल 60 फीसदी ही चार्ज होगा।

इस महीने की शुरुआत में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के ब्लास्ट होने की खबरें आईं। इसके बाद कंपनी ने इस हैंडसेट का प्रोडक्शन रोकने का फैसला किया और कारण जानने की कोशिश की। बाद में कपनी ने बताया कि ऐसा खराब बैटरी की वजह से हो रहा था।

इसके बाद कंपनी ने ग्राहकों को बेचे गए सैमसंग गैलेक्सी नोट7 वापस मंगवाने का फैसला किया। इससे कंपनी को करीब 1 बिलियन डॉलर नुकसान होने का अनुमान है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को भारत में 59,990 रुपये में लॉन्च किया था। इसे भारत में 2 सितंबर से उपलब्ध कराया जाना था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पॉपुलर ट्रैवल बुकिंग ऐप पर साइबर अटैक, WhatsApp पर टारगेट हो रहे हैं यूजर्स!
  2. VinFast की VF MPV 7 में मिलेगी 60.1 kWh की बैटरी, 15 अप्रैल को लॉन्च
  3. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
  4. 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले के लिए हो सकता है स्पेशल एडहेसिव का इस्तेमाल
  6. 6000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आ रहे हैं Redmi के 2 नए फोन, फुल स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म!
  7. Ai+ Nova 2 की सेल शुरू, 6000mAh बैटरी वाले बजट 5G फोन को यहां से खरीदें
  8. Samsung Galaxy M47 में मिल सकता है सुपर AMOLED डिस्प्ले, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 4 सप्ताह के हाई पर पहुंचा Bitcoin का प्राइस
  10. मोबाइल जैसा WhatsApp एक्सपीरियंस अब Web पर, मिलेंगे 49 चैट थीम्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »