• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • अनलॉक पैटर्न गए हैं भूल? ऐसे करें अपने एंड्रॉयड हैंडसेट को अनलॉक

अनलॉक पैटर्न गए हैं भूल? ऐसे करें अपने एंड्रॉयड हैंडसेट को अनलॉक

अनलॉक पैटर्न गए हैं भूल? ऐसे करें अपने एंड्रॉयड हैंडसेट को अनलॉक
विज्ञापन
हम अपने स्मार्टफोन को अनजान लोगों से सुरक्षित रखने के लिए अक्सर ही लॉक पैटर्न का इस्तेमाल करते हैं। हमारा मकसद अपने निजी मैसेज या फोटो को गलत हाथों में पहुंचने से बचाना रहता है।

इसके अलावा फोन चोरी हो जाने का भी डर रहता है। क्या पता फोन चोरी हो जाने के बाद कोई गल्त शख्स आपके मेल, फोटो या अन्य संवेदनशील डेटा को एक्सेस कर ले।

कभी-कभार ऐसा भी होता है कि आप अनलॉक पैटर्न या पासवर्ड भूल गए। या किसी ने आपके साथ मजाक करने के नाम पर अनलॉक पैटर्न को ही बदल डाला। ऐसे में आप क्या करेंगे?

इस समस्या से निदान पाने का सबसे आसान तरीका है एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर। इसके लिए ज़रूरी है कि यह आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर इंस्टॉल हो, वो भी फोन के लॉक होने से पहले।

एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर के जरिए करें अनलॉक

1. हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि यह तरीका उन एंड्रॉयड डिवाइस पर ही काम करेगा जिनमें एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर एक्टिव है। गौर करने वाली बात है कि जब आप अपने एंड्रॉयड हैंडसेट को अपने जीमेल अकाउंट के जरिए सेटअप करेंगे तो यह फ़ीचर अपने आप एक्टिव हो जाता है। वैसे आप अपने मोबाइल पर गूगल सेटिंग्स के अंदर सिक्योरिटी विकल्प में जाकर इसे एक्टिव कर सकते हैं।

2. अब कंप्यूटर या किसी मोबाइल फोन के इंटरनेट ब्राउज़र में google.com/android/devicemanager वेबपेज पर जाएं।

3. इसके बाद उसी गूगल आईडी से लॉगइन करें जिसका इस्तेमाल आपने अपने एंड्रॉयड फोन को सेटअप करने के लिए किया था।

4. इसके बाद एडीएम के इंटरफेस में उस डिवाइस को चुनें जिसके अनलॉक पैटर्न को आप हटाना चाहते हैं।

5. इसके बाद ‘Lock’ सेलेक्ट करें।

6. अब एक पॉपअप विंडो खुलेगा। यहां पर एक अस्थाई पासवर्ड डालें। रिकवरी मैसेज और फोन नंबर देना वैकल्पिक है। इसके बाद फिर से ‘Lock’ पर क्लिक करें।

7. अगर यह प्रक्रिया सफल होती है तो आपको रिंग, लॉक और इरेज़ बटन के नीचे वाले बॉक्स में एक मैसेज लिखा हुआ नज़र आएगा।

8. अब आप अपने फोन पर एक पासवर्ड फील्ड देख पाएंगे। इसमें कुछ देर पहले बनाए गए अस्थाई पासवार्ड का इस्तेमाल करें। ऐसा करके आप अपने फोन को अनलॉक करने में सफल रहेंगे।

9. फोन को फिर से बेफिक्री के साथ इस्तेमाल करने से पहले एक बार फिर फोन की सेटिंग्स के अंदर लॉक स्क्रीन सेटिंग्स में जाकर अस्थाई पासवर्ड को डिसेबल कर दें।

(गौर करने वाली बात है कि हमने ऊपर दिए गए तरीके का इस्तेमाल मोटोरोला मोटो एक्स प्ले, लेनोवो वाइब एक्स3 और माइक्रोमैक्स कैनवस यूनाइट 3 पर किया। इससे हम सिर्फ माइक्रोमैक्स हैंडसेट को अनलॉक करने में कामयाब रहे।)

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो अब फोन को फैक्ट्री रीसेट करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं रह जाता है।

अपने डिवाइस को पूरी तरह इरेज़ करें
आप अपने डिवाइस के डेटा को एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर की मदद से पूरी तरह से गायब कर सकते हैं। डेटा को हटाने के बाद आप अपने डिवाइस को अपने गूगल अकाउंट से फिर से सेटअप कर सकते हैं। इसके अलावा नया स्क्रीन लॉक भी बना सकते हैं। आप ऐसा तभी कर पाएंगे जब आपने अपने डिवाइस में एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर को एक्टिवेट कर रखा है।

ध्यान रहे कि इस तरीके का इस्तेमाल करने पर सारे डेटा गायब हो जाएंगे, जैसे कि ऐप्स, फोटो और म्यूज़िक। आपके गूगल अकाउंट में स्टोर किए गए डेटा रीस्टोर तो हो जाएंगे, लेकिन ऐप्स और उनसे संबंधित डेटा पूरी तरह से गायब हो जाएंगे। ऐसे में हमारा आपको डेटा बैकअप करने का सुझाव होगा। इस संबंध में आपके काम ये सुझाव आएंगे।

1. ब्राउज़र में google.com/android/devicemanager पेज खोलें।

2. एंड्रॉयड डिवाइस पर सेटअप करने के लिए इस्तेमाल किए गए गूगल अकाउंट से साइन इन करें।

3. अगर आपकी आईडी से एक से अधिक डिवाइस से कनेक्टेड हैं तो सही डिवाइस को चुनें।

4. इसके बाद इरेज चुनें। ऐसा करते ही आपके फोन से सारे डेटा डिलीट हो जाएंगे।

5. ऐसा करने के बाद आप एक बार फिर अपने मोबाइल को गूगल अकाउंट के जरिए सेटअप कर सकते हैं। और इस बार थोड़ा आसान वाला पैटर्न लॉक चुनें।

मान लीजिए कि आपके हैंडसेट में एंड्रॉयड डिवाइस मैनेजर नहीं एक्टिवेट है तो आपके पास सिर्फ हार्ड रीसेट करने का विकल्प बच जाता है।

आप अपने डिवाइस को पूरी तरह से फॉर्मेट करने के लिए ''रिकवरी मोड'' का इस्तेमाल कर सकते हैं।

(ज्ञात हो कि इस प्रक्रिया के दौरान कभी भी आपका डिवाइस रिस्पॉन्स नहीं देता है तो आप पावर बटन को कुछ सेकेंड के लिए दबाकर अपने फोन को रीस्टार्ट कर सकते हैं।)

1. अगर आपका डिवाइस ऑन है तो उसे स्विच ऑफ कर दें।

2. वॉल्यूम डाउन बटन को दबाएं रखें। इस दौरान पावर बटन को तब तक दबाएं जब तक फोन स्विच ऑन ना हो जाए। इसके बाद आपको "Start" शब्द नज़र आएगा जिसपर एक तीर इशारा करता हुआ होगा।

3. आप अगले विकल्प तक वॉल्यूम डाउन बटन का इस्तेमाल करके जा सकते हैं। इसके बाद "Recovery mode" में पहुंचें।

4. रिकवरी मोड को शुरू करने के लिए पावर बटन दबाएं। इसके बाद आपको एंड्रॉयड रोबोट नज़र आएगा। इस इमेज में आपको लाल रंग का विस्मयकारी संबोधक चिन्ह नज़र आएगा। (हो सकता है आपको "No command" भी नज़र आए।)

5. पावर बटन को दबाए रखें। पावर बटन को दबाए रखने के दौरान वॉल्यूम अप बटन को एक बार दबाएं। इसके बाद पावर बटन से ऊंगलियों को हटा लें।

6. इसके बाद वॉल्यूम डाउन को तब तक दबाएं जब तक आप "Wipe data/factory reset" विकल्प तक पहुंच ना जाएं। इसके बाद पावर बटन को दबाएं।

7. इसके बाद वॉल्यूम डाउन बटन को दबाएं जब तक "Yes" (या "Yes - delete all user data") विकल्प तक नहीं पहुंच पाएं। अब पावर बटन को दबाकर इस विकल्प को चुनें।

8. रीसेट पूरा हो जाने के बाद पावर बटन को दबाकर "Reboot system now" चुनें।

अब आपका फोन पूरी तरह से फॉर्मेट हो गया है। अब आप डेटा रीस्टोर कर सकते हैं।

(नेक्सस डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूज़र ध्यान रखें कि रीसेट करने से पहले आपको गूगल आईडी और पासवर्ड बताना होगा। ऐसा गूगल ने यह सुनिश्चित करने के लिए किया है कि कहीं कोई दूसरा शख्स फोन को रीसेट नहीं कर दे।)

एंड्रॉयड 4.4 या उससे पुराने वर्ज़न के एंड्रॉयड इस्तेमाल कर रहे यूज़र गूगल आईडी और पासवर्ड के जरिए भी अपने फोन के अनलॉक पैटर्न को हटा सकते हैं।

1. कई बार अपने फोन पर गलत पासवर्ड डालने के बाद आपको फॉरगॉट पैटर्न का विकल्प मिलेगा। इस पर टैप करें।

2. पूछे जाने पर अपने गूगल अकाउंट का यूज़र नेम और पासवर्ड डालें जिसका इस्तेमाल आपने डिवाइस पर लॉग इन करने के लिए किया था।

3. इसके बाद अपने हैंडसेट के स्क्रीन लॉक को रीसेट करें।

क्या आपको अनलॉक पैटर्न भूल जाने पर फोन को अनलॉक करने का कोई और तरीका पता है। नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के जरिए हमें बताएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Smartphone, Mobile, Android Mobile
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  8. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »