Xiaomi Redmi Note 4 अगली सेल में कई ऑफर के साथ बिकेगा

शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने की इच्छा तो अधिकतर लोग रखते हैं, लेकिन कंपनी ने अब तक रेडमी नोट 4 पर किसी तरह के ऑफर नहीं दिए हैं। शाओमी रेडमी नोट 4 को कंपनी हर सप्ताह सेल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराती है। लेकिन अब 2 अगस्त, बुधवार को शाओमी रेडमी नोट 4 के लिए होने वाली सेल में फ्लिपकार्ट पर कई ऑफर मिलेंगे।

Xiaomi Redmi Note 4 अगली सेल में कई ऑफर के साथ बिकेगा
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 को भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था
  • शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है
  • रेडमी नोट 4 में 4100 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने की इच्छा तो अधिकतर लोग रखते हैं, लेकिन कंपनी ने अब तक रेडमी नोट 4 पर किसी तरह के ऑफर नहीं दिए हैं। शाओमी रेडमी नोट 4 को कंपनी हर सप्ताह सेल के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराती है। लेकिन अब 2 अगस्त, बुधवार को Xiaomi Redmi Note 4 के लिए होने वाली सेल में फ्लिपकार्ट पर कई ऑफर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट ने रेडमी नोट 4 के स्टोर पेज पर इन ऑफर को लिस्ट कर दिया है। याद दिला दें कि Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। हैंडसेट गोल्ड, ग्रे, मैटे ब्लैक और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा।

फ्लिपकार्ट पर शाओमी रेडमी नोट 4 की लिस्टिंग के मुताबिक, यह स्मार्टफोन पहली बार एक्सचेंज ऑफर के तहत मिलेगा। इस स्मार्टफोन पर 12,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है यानी फोन को 999 रुपये तक में खरीदने का मौका होगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई पर शाओमी रेडमी नोट 4 खरीदने पर भी ऑफर मिलेगा। हालांकि, अभी इस ऑफर का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन के साथ बायबैक गारंटी भी दे रही है जिसके लिए 249 रुपये चुकाने होंगे। 9,999 रुपये वाले 2 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 4,000 रुपये, 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 4,500 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बायबैक गारंटी वेल्यू 5,200 रुपये होगी। रेडमी नोट 4 खरीदने पर मी2 एयर प्यूरिफायर पर अतिरिक्त 500 रुपये की छूट मिलेगी।

शाओमी के लिस्टिंग पेज से स्मार्टफोन में जल्द ही एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने की भी पुष्टि पहले हो चुकी है।
 

शाओमी रेडमी नोट 4 कीमत

भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। याद रहे कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।
 

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »