Flipkart पर कई स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट, और भी हैं कई ऑफर

'फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू सप्ताह' शुरू हो चुका है, जहां ग्राहकों को अगला नया फोन खरीदने के लिए पुराने फोन पर 'बेस्ट वैल्यू' दी जा रही है। नया ऑफर 24 मार्च तक चलेगा...

Flipkart पर कई स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट, और भी हैं कई ऑफर
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू सप्ताह शुरू, आकर्षक ऑफर की बौछार
  • ऑफर 24 मार्च तक, बायबैक गारंटी 149 से घटकर 49 रुपये हुई
  • बिना ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प भी बजाज फिंज़र्व की तरफ से
विज्ञापन
'फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू सप्ताह' शुरू हो चुका है, जहां ग्राहकों को अगला नया फोन खरीदने के लिए पुराने फोन पर 'बेस्ट वैल्यू' दी जा रही है। नया ऑफर 24 मार्च तक चलेगा, जिसमें बायबैक गारंटी की राशि 149 से घटकर 49 रुपये हो गई है। साथ ही बिना ब्याज वाली ईएमआई का विकल्प भी बजाज फिंज़र्व की ओर से दिया जा रहा है। इसके अलावा हैंडसेट पर कई ऑफर हैं और टीवी व अन्य घरेलू उत्पादों पर एक्सटेंडेड वारंटी विकल्प यहां मिल रहा है। इस ऑफर का हिस्सा हैं आईफोन एक्स, रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस, गूगल पिक्सल 2 एक्सएल, हॉनर 9 लाइट, मोटो एक्स4, ओप्पो एफ5, वीवो वी7 प्लस और लेनोवो के8 प्लस।

सुपर वैल्यू सप्ताह के तहत, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट 50 फीसदी तक की बायबैक गारंटी भी ग्राहकों को दे रही है। इस फीचर के ज़रिए यूज़र मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के बाद बदलकर बेहतर वैल्यू में नया ले पाएंगे। जिन हैंडसेट पर 50 फीसदी वाला बायबैक लाभ शामिल है, उनमें हैं गूगल पिक्सल 2एक्सएल, वीवो वी7 प्लस, मी मिक्स 2एस, मोटो एक्स4 (64 जीबी) और गैलेक्सी एस8। हालांकि, बायबैक वैल्यू ऑफर आईफोन एक्स के लिए 50,000 रुपये तक रखा गया है। जिन यूज़र को गैलेक्सी एस8 प्लस पर यह ऑफर पाना है, उनके लिए 24,500 रुपये तक की सीमा तय की गई है। गूगल पिक्सल 2 की बायबैक वैल्यू 22,000 रुपये तक जाएगी। इसी तरह बायबैक गारंटी मोटो एक्स4, रेडमी नोट 5 प्रो, वीवो वी7, आईफोन 8, ओप्पो एफ5, लेनोवो के8 प्लस, आईफोन 7, हॉनर 9 लाइट और रेडमी नोट 5 पर भी मिलेगी।

ध्यान रहे, बायबैक गारंटी के लिए यूज़र को क्लेम फ्लिपकार्ट पर ही करना होगा। पुराना फोन मॉडल पिक करवाने के लिए कुछ राशि यूज़र को यहां चुकानी होगी। बायबैक गारंटी के अलावा फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर में नया फोन खरीदने पर तत्काल छूट भी दे रही है। 5,000 रुपये तक की छूट यूज़र को कार्बन टाइटेनियम जंबो, माइक्रोमैक्स स्पार्क 4जी, माइक्रोमैक्स कैनवस 5 लाइट क्यू462, ज़ोलो एरा 1एक्स-4जी वीओएलटीई, आईवूमी मी3 पर दी जा रही है। साथ ही 10,000 रुपये तक की छूट मोटो सी प्लस, इनफिनिक्स हॉट एस3, इनफिनिक्स हॉट 4 प्रो, मोटो ई4 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5, स्मार्ट्रोन टी.फोन पी, आईवूमी आई1, असूस ज़ेनफोन 3एस मैक्स, पैनासोनिक एलूगा रे 700, पैनासोनिक पी55 मैक्स, माइक्रोमैक्स कैनवस 6 व मीज़ू एम5 पर मिलेगी।

साथ ही 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट यूज़र को ओप्पो एफ3, सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी एस7, शाओमी मी मैक्स 2, ओप्पो एफ3 प्लस, गूगल पिक्सल 2 एक्सएल, ऐप्पल आईफोन एसई, आईफोन 6एस, आईफोन 7, मोटो एक्स4 और वीवो वी7 पर मिलेगा। पुराना फोन अगर बदलवाने का सोच रहे हैं तो ध्यान दें कि आपका फोन चलताऊ हालत में होना अनिवार्य है। साथ ही फोन के चेकअप टेस्ट में आप अपने फोन की अधिकतम वैल्यू भी पा सकते हैं। यह सुविधा चुनिंदा फोन के लिए ही उपलब्ध रहेगी।

फ्लिपकार्ट सुपर वैल्यू वीक ऑफर के तहत कुछ फोन पर एक्सटेंडिड वारंटी की भी सुविधा मिलेगी। फ्लिपकार्ट प्रोटेक्ट के नाम से इस प्लान में 7 डे रिपेयर/रिफंड गारंटी, रिपेयर की कीमत में बचत, सुविधाजनक क्लेम और मुफ्त पिकअप व ड्रॉप सेवा शामिल है। फ्लिपकार्ट प्रोटेक्ट सेवा के दायरे में आने वाले फोन होंगे रेडमी नोट 5, लेनोवो के8 प्लस, रेडमी 5ए। साथ ही बता दें कि एक्सटेंडेड वारंटी के प्लान चुनिंदा टीवी मॉडल और घरेलू उत्पादों पर मान्य होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »