Flipkart Goat Sale आज से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है जिसमें स्मार्टफोन्स पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त डील मिल रही हैं।
Photo Credit: Apple
iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा है।
Flipkart Goat Sale आज से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है जिसमें स्मार्टफोन्स पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त डील मिल रही हैं। आज हम iPhone 17 Pro पर मिलने वाली डील्स की बात कर रहे हैं, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। इसके अलावा सेल के दौरान एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए सेल के दौरान iPhone 17 Pro पर मिलने वाली डील से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 17 Pro (256GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,24,900 में लिस्ट किया गया है, जबकिय बीते साल सितंबर में 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹10,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,14,900 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत से करीबन ₹20,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा डिवाइस देने पर 60,300 रुपये तक कटौती हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। यह आईफोन एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
कैमरा सेटअप की बात करें 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code