Iphone 17 Pro Price

Iphone 17 Pro Price - ख़बरें

  • iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
    Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo लॉन्च करने के बाद भारत में पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air के दाम में इजाफा किया है। iPhone 17 256GB अब ₹99,900 में मिलेगा, जबकि iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹79,900 हो गई है। सबसे बड़ी बढ़ोतरी iPhone Air में हुई है, जिसका 256GB मॉडल अब ₹1,49,900 का है। वहीं इसका 1TB मॉडल ₹2,24,900 में मिलेगा, यानी ₹65,000 की बढ़ोतरी हुई है। नए दाम Apple India की लिस्टिंग में अपडेट किए गए हैं।
  • iPhone खरीदने का सही समय कौन सा है, Apple Event से पहले खरीदें या लॉन्च के बाद?
    Apple 9 सितंबर 2026 को नए iPhone मॉडल लॉन्च करने वाला है, ऐसे में खरीदारों के सामने बड़ा सवाल है कि अभी iPhone 17 खरीदें या नए मॉडल का इंतजार करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और Foldable iPhone पेश हो सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 को 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में iPhone 17 खरीदने वालों को लंबा इंतजार जरूरी नहीं है। वहीं नए Pro फीचर्स या Foldable iPhone में दिलचस्पी रखने वालों के लिए इंतजार करना बेहतर हो सकता है। कीमत और जरूरत के आधार पर फैसला करना जरूरी है।
  • नया iPhone आने वाला है! क्या iPhone 17, iPhone 16 और पुराने मॉडल सस्ते होंगे?
    Apple 9 सितंबर 2026 को नए iPhone मॉडल पेश करने वाला है, जिसके बाद पुराने iPhone की कीमतों पर नजर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और फोल्डेबल iPhone आ सकता है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 बाद में लॉन्च हो सकता है। ऐसे में iPhone 17 की आधिकारिक कीमत में तुरंत बड़ी कटौती तय नहीं है। वहीं iPhone 17 Pro और Pro Max के बचे स्टॉक पर रिटेलर्स डिस्काउंट दे सकते हैं। iPhone 16 और पुराने मॉडल पर भी सेल, बैंक ऑफर और एक्सचेंज के जरिए बेहतर कीमत मिल सकती है।
  • iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
    iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट विजय सेल्स पर ₹1,29,590 में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में 1,34,900 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹6,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,23,590 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹11,310 सस्ता मिल रहा है।
  • 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
    Cuktech ने 100W पावर के साथ नया पावरबैंक 25 Power Bank SE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह पावरबैंक 90Wh की बैटरी से लैस है जिसे ब्रांड ने पिछले साल चीनी मार्केट में उतारा था। 25 Power Bank SE में कंपनी ने डिजिटल डिस्प्ले भी दिया है। डिवाइस चार्जिंग के लिए पावर बैंक में तीन आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं।
  • ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
    iPhone 17 Pro Max पर फ्लिपकार्ट पर शानदार ऑफर मिल रहा है। 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,41,900 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹9 हजार का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,32,900 हो जाएगी। आईफोन बीते साल सितंबर में ₹1,49,900 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से लगभग ₹17,000 सस्ता मिल रहा है। 
  • iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
    iPhone 18 Pro में 4,056 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के फिजिकल SIM वाले वर्जन में 4,056 mAh और eSIM वाले मॉडल में 4,288 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी तुलना में iPhone 17 Pro के फिजिकल SIM और eSIM वेरिएंट्स में क्रमशः 3,998 mAh और 4,252 mAh की बैटरी है। अगले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है।
  • Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
    Flipkart Freedom Sale में iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका आया है। 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹1,41,900 में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में ₹1,49,900 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹8,000 डिस्काउंट मिल सकता हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,33,900 हो जाएगी।
  • Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
    Flipkart Freedom Sale में iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹1,26,900 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹8,000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,18,900 हो जाएगी। यह आईफोन बीते साल सितंबर में 1,34,900 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से करीबन ₹16,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
  • Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
    Flipkart Freedom Sale 2026 में iPhone 17 पर मिलने वाली डील का खुलासा हो गया है। फोन को इसकी लॉन्च कीमत से कम में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और अन्य ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा। iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 16 Plus, iPhone 16 और iPhone 15 पर भी आकर्षक डील्स उपलब्ध होंगी। यह सेल 8 अगस्त से शुरू होगी, जबकि Plus और VIP यूजर्स के लिए 7 अगस्त से लाइव होगी।
  • ₹12000 महंगा होने वाला है iPhone 17, Pro Max की भी बढ़ेगी कीमत! खाली हो रहे स्टॉक?
    iPhone 17 फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका पसंदीदा फोन आपको 10 हजार से 12 हजार रुपये महंगा खरीदना पड़े तो इस खबर पर ध्यान दें। Apple कथित तौर पर जल्द ही अपनी लेटेस्ट iPhone सीरीज iPhone 17 के दामों में बढ़ोत्तरी करने जा रही है।
  • iPhone हुए 11% से ज्यादा महंगे, Apple की जापान से शुरुआत, जल्द आएगी भारत की बारी
    Apple ने जापान में लेटेस्ट आईफोन की कीमतों में 11.3% तक बढ़ोतरी की है। Apple ने जून में ग्लोबल मेमोरी चिप की कमी और कंपोनेंट की बढ़ती लागत के चलते Mac और iPad मॉडल समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने यह कदम सीईओ टिम कुक के उस बयान के बाद उठाया गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि कंपनी को मेमोरी और स्टोरेज की बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद न उठाते हुए ग्राहकों पर डालना होगा।
  • Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
    Flipkart Goat Sale में iPhone 17 Pro Max पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹1,39,900 में लिस्टेड है। यह आईफोन सितंबर, 2026 में में ₹1,49,900 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹10,000 छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,29,900 हो जाएगी। यह आईफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में ₹20,000 सस्ता मिल रहा है।
  • Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
    Flipkart Goat Sale में iPhone 17 Pro को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 17 Pro (256GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹1,24,900 में लिस्ट किया गया है, जबकिय बीते साल सितंबर में 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹10,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,14,900 हो जाएगी।
  • Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
    एपल ने आईफोन 17 सीरीज के लिए मैन्युफैक्चरिंग के अनुमान को लगभग 15 प्रतिशत घटा दिया है। हालाकि, पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च की गई iPhone 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष की पहली तिमाही में दुनिया में आईफोन 17 सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »