Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 से पहले Early Bird Deals शुरू हो गई हैं। आज 6 स्मार्टफोन की कीमतें सामने आई हैं, जिनमें Boltt Evo ₹8,999 से शुरू है।

Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 से पहले 6 स्मार्टफोन पर Early Bird Deals शुरू

ख़ास बातें
  • Flipkart Early Bird Deals में 6 स्मार्टफोन की कीमतें हुईं रिवील
  • सभी ऑफर्स के बाद Boltt Evo की कीमत ₹8,999 रखी गई
  • Big Billion Days Sale की मुख्य सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी
विज्ञापन

Flipkart ने अपनी सबसे बड़ी शॉपिंग सेल Big Billion Days 2026 से पहले आज यानी 24 सितंबर से Early Bird Deals शुरू कर दी हैं। कंपनी ने फिलहाल कई प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली शुरुआती डील्स का खुलासा करना शुरू किया है, जिसमें स्मार्टफोन भी शामिल हैं। आज सामने आई डील में Boltt Evo, Realme P4s 5G, AI+ Nova 2 Ultra 5G, Realme P4 5G, Oppo K14 Lite और Infinix Note Edge शामिल हैं। इन फोन की कीमतें सभी लागू ऑफर्स को मिलाकर दी गई हैं और ₹8,999 से शुरू हो रही हैं। वहीं Big Billion Days की मुख्य सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि कुछ ग्राहकों को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। चलिए सभी डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Boltt Evo पर Early Bird Deal

सबसे सस्ती डील Boltt Evo पर मिल रही है। Flipkart Big Billion Days Early Bird में इसकी कीमत सभी ऑफर्स के बाद ₹8,999 बताई गई है। फोन में 6.79 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB/6GB RAM और 64GB/128GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। फोन में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए 6,000mAh बैटरी दी गई है और फोन Android 16 पर चलता है।

यहां से खरीदें: Boltt Evo (ऑफर्स के बाद ₹8,999)

Realme P4s 5G की कीमत ₹31,999

Realme P4s 5G को Early Bird Deal में सभी ऑफर्स के बाद ₹31,999 में खरीदा जा सकेगा। फोन में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 8GB/12GB तक RAM मिलती है। फोन में 50MP मेन + 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा है। इसकी बड़ी खासियत 8,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग है। फोन Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है।

यहां से खरीदें: Realme P4s 5G (ऑफर्स के बाद ₹31,999)

AI+ Nova 2 Ultra 5G ₹18,999 में

AI+ Nova 2 Ultra 5G की Early Bird कीमत सभी ऑफर्स के बाद ₹18,999 है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ 6GB/8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP मेन और 8MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 13MP कैमरा है। फोन में 6,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

यहां से खरीदें: AI+ Nova 2 Ultra 5G (ऑफर्स के बाद ₹18,999)

Realme P4 5G ₹29,999 में

Realme P4 5G को Early Bird में सभी ऑफर्स के बाद ₹29,999 में लिस्ट किया गया है। इसमें 6.77 इंच का FHD+ डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6GB/8GB RAM के साथ 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP मुख्य और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि फ्रंट में 16MP कैमरा दिया गया है। फोन में 7,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

यहां से खरीदें: Realme P4 5G (ऑफर्स के बाद ₹29,999)

Oppo K14 Lite ₹15,999 में

Oppo K14 Lite पर भी Early Bird Deal मिल रही है और सभी ऑफर्स के बाद इसकी कीमत ₹15,999 बताई गई है। फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। कैमरे के लिए 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 7,000mAh बैटरी है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है और IP64 रेटिंग के साथ आता है।

यहां से खरीदें: Oppo K14 Lite (ऑफर्स के बाद ₹15,999)

Infinix Note Edge ₹23,999 में

लिस्ट में आखिरी फोन Infinix Note Edge है, जिसे सभी ऑफर्स के बाद ₹23,999 में खरीदा जा सकेगा। इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज मिलता है। इसमें 50MP रियर और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। साथ ही इसमें IP65 रेटिंग और Android 16 आधारित XOS 16 मिलता है।

यहां से खरीदें: Infinix Note Edge (ऑफर्स के बाद ₹23,999)

कब शुरू होगी Flipkart Big Billion Days Sale?

Flipkart की Big Billion Days 2026 की मुख्य सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। Flipkart Plus, Flipkart Black और पात्र Credit Card ग्राहकों को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा। हालांकि Early Bird Deals की शुरुआत आज 24 सितंबर से हो गई है, जिसमें कंपनी अलग-अलग प्रोडक्ट्स की डील पहले से सामने ला रही है।

Flipkart Big Billion Days Sale Bank Offers

Big Billion Days के दौरान चुनिंदा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10% (एक लिमिटेड अमाउंट तक) इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा Super.money से पहली ट्रांजैक्शन पर 10% कैशबैक और Flipkart Pay Later पर ₹1 लाख तक का क्रेडिट जैसे ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। No-Cost EMI और दूसरे पेमेंट ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे, हालांकि अलग-अलग फोन पर इनकी शर्तें अलग हो सकती हैं। वहीं, Flipkart Co-branded Axis व SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट पर कैशबैक भी हासिल किया जा सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.79 इंच
प्रोसेसरUnisoc T7250
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Innovative design and a distinct look
  • Great in-hand feel
  • Impressive display quality
  • Adequate performance for a mid-range phone
  • Good daytime and low-light camera performance
  • कमियां
  • UI stutters in specific situations
  • Heating around camera module under stress
  • Feels quite heavy
  • Battery life could have been better
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 अल्ट्रा
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1272x2772 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 टर्बो
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.75 इंच
प्रोसेसरUnisoc T7250
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन720x1570 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and stylish IP65-rated design
  • Vibrant 120Hz curved edge display
  • Smooth software operation
  • FM Radio app
  • Good battery life with decent fast-charging
  • कमियां
  • Poor low-light camera performance
  • Poor video recording
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1208x2644 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »