• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एफबीआई को सैन बर्नार्डिनो हमले के आतंकवादी का आईफोन हैक करने में मिली सफलता

एफबीआई को सैन बर्नार्डिनो हमले के आतंकवादी का आईफोन हैक करने में मिली सफलता

एफबीआई को सैन बर्नार्डिनो हमले के आतंकवादी का आईफोन हैक करने में मिली सफलता
विज्ञापन
अमेरिका के न्याय विभाग को पिछले साल कैलिफोर्निया राज्य के सैन बर्नार्डिनो शहर में गोलीबारी की घटना में शामिल रहे एक आतंकवादी के ऐप्पल के आईफोन को हैक करने में सफलता मिली है। उसने इस सफलता के बाद दिग्गज कंपनी ऐप्पल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई वापस ले ली है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकवादी सईद फारूक के आईफोन को क्रैक करने में एक तीसरी पार्टी ने संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) की मदद की। उसकी मदद से फोन का डाटा डिलीट हुए बिना उसे क्रैक करने में सफलता हाथ लगी है।

उल्लेखनीय है कि फारूक और उसकी पत्नी तशफीन मलिक ने दो दिसंबर, 2015 को सैन बर्नार्डिनो शहर में लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं, जिसमें 14 लोग मारे गए थे।

ऐप्पल की ओर से सोमवार को एक बयान में कहा गया, "हम कानून प्र्वतन अधिकारियों की उनकी जांच में मदद करना जारी रखेंगे, जैसा हम शुरुआत से करते आए हैं। हम हमारे उत्पादों की सुरक्षा बढ़ाना जारी रखेंगे क्योंकि हमारे डाटा पर हमले और खतरे और ज्यादा व जटिल हो गए हैं।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple vs FBI, Encryption, FBI, iPhone, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »