Facebook को मिला नया रूप, अब दिखेगा ऐसा

फेसबुक के इस नए लुक में क्लीनर लेआउट, डार्क मोड, सेंट्रालाइज्ड़ टैब्स फॉर फेसुबक वॉच, मार्केटप्लेस, ग्रुप और गैमिंग के साथ बड़े फॉन्ट भी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 20 मार्च 2020 16:25 IST
ख़ास बातें
  • दुनियाभर में Facebook ने जारी किया नया डेस्कटॉप वर्ज़न
  • इस साल के अंत तक यह सभी फेसबुक यूज़र्स के लिए डिफॉल्ट बन जाएगा
  • नए लुक के साथ अब यूज़र्स डार्क मोड का फायदा भी ले सकते हैं

जनवरी महीने में फेसबुक ने छोटे समूह के यूज़र्स को इसके टेस्ट की इज़ाजत दी थी।

Facebook ने अपने डेस्कटॉप वर्ज़न को रीडिज़ाइन किया है और अब इसे पूरी दुनिया में जारी कर दिया गया है। इसमें डार्क मोड, टैब वाली होम स्क्रीन, नया प्रोफाइल लुक आदि बदलाव शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक का कहना है कि यह नया अपडेट दुनियाभर के यूज़र्स को मिलेगा। इस साल के अंत तक यह सभी यू़ज़र्स के लिए डिफॉल्ट रूप से लागू हो जाएगा, लेकिन फिलहाल यूज़र्स को इस रीडिज़ाइन फेसबुक को चालू करने का या हटाने का विकल्प मिलेगा। याद दिला दें कि फेसबुक ने पिछले साल अप्रैल में अपनी योजनाओं का खुलासा किया था और जानकारी दी थी कि उसके डेस्कटॉप वर्ज़न में बदलाव किया जाना है।

TechCrunch ने अपने बयान में कहा है कि (अनुवादित) "आज से फेसबुक पर ज्यादातर लोग नए डेस्कटॉप डिज़ाइन को एक्सेस कर सकते हैं।" यूज़र्स फेसबुक के इस नए रीडिज़ाइन को 'स्विच टू न्यू फेसबुक' ऑप्शन पर क्लिक करके टेस्ट कर सकते हैं। यह ऑप्शन आपको फेसबुक सेटिंग्स में मिलेगा। ऐसा करने के लिए टॉप बार के डाउनवर्ड-फेसिंग एरो आइकन पर क्लिक करें इसके बाद आपको स्विच टू न्यू फेसबुक पर क्लिक करना है। यदि किसी व्यक्ति को यह नया डिज़ाइन पसंद नहीं आता है, तो फिर टॉप बार के डाउनवर्ड-फेसिंग एरो आइकन पर क्लिक करें और स्विच टू क्लासिक फेसबुक पर क्लिक कर दें। कोई इसका इस्तेमाल करें या न करें, लेकिन इस साल के अंत तक यह सभी के लिए डिफॉल्ट बन जाएगा।

फेसबुक के इस नए लुक के अलावा इसमें कुछ फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसमें साफ-सुथरा लेआउट, डार्क मोड, सेंट्रालाइज्ड़ टैब्स फॉर फेसुबक वॉच, मार्केटप्लेस, ग्रुप और गैमिंग के साथ बड़े फॉन्ट। जैसे कि हमने पहले बताया फेसबुक ने शुरू में पिछले साल अप्रैल में घोषणा कर बता दिया था कि कंपनी आने वाले दिनों में डेस्कटॉप रिडिज़ाइन करने वाला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Redesign, New Facebook, Desktop
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  3. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  4. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  5. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  6. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  8. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  9. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  10. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.