EPFO यूजर्स ध्‍यान दें! Paytm Payments Bank से लिंक है PF अकाउंट तो पढ़ लें यह खबर

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने Paytm Payments Bank को लेकर बढ़ा कदम उठाते हुए अकाउंट संबंधित ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी है।

EPFO यूजर्स ध्‍यान दें! Paytm Payments Bank से लिंक है PF अकाउंट तो पढ़ लें यह खबर

Photo Credit: EPFO/Paytm

ख़ास बातें
  • Paytm Payments Bank की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
  • EPFO ने Paytm Payments Bank से संबंधित ट्रांजेक्शन पर रोक लगाई है।
  • Paytm Payments Bank अकाउंट वाले EPF यूजर्स क्लेम नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank ) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 29 फरवरी, 2024 के बाद से सभी बैंकिंग सर्विस पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने Paytm Payments Bank को लेकर बढ़ा कदम उठाते हुए अकाउंट संबंधित ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी है। इसको लेकर गुरुवार को ईपीएफओ द्वारा एक सर्कुलर भी जारी किया है।


EPF अकाउंट में नहीं कर पाएंगे ट्रांजेक्शन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने Paytm Payments Bank अकाउंट से लिंक ईपीएफ अकाउंट की ट्रांजेक्शन बंद करने के निर्देश दिए हैं। यानी कि अब यूजर पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट के जरिए ईपीएफ अकाउंट्स में जमा या निकासी की ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। EPFO द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में संगठन ने अपने सभी फील्ड ऑफिस को 23 फरवरी, 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट के साथ लिंक किए गए ईपीएफ अकाउंट्स से जुड़े क्लेम को स्वीकार करने से मना करने को आदेश दिया है।

जिन यूजर्स का EPF अकाउंट Paytm Payments Bank अकाउंट के साथ लिंक है तो वह इसे तुरंत अपडेट कर सकते हैं। अगर ऐसा नहीं करते है तो तय समय सीमा पूरी होने पर उनके अकाउंट से हर महीने होने वाली ट्राजेक्शन बंद हो जाएगी। इसके अलावा अगर किसी यूजर का ईपीएफ अकाउंट, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ लिंक है और वह ईपीएफ अकाउंट से पैसा निकालने के लिए क्लेम करने का विचार कर रहा है तो यह अब नहीं हो पाएगा। इस परेशानी से बचने के लिए ईपीएफ मेंबर जल्द से जल्द ईपीएफ अकाउंट में नया बैंक अकाउंट लिंक कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EPFO, Paytm Payments Bank, RBI, Paytm
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »