Pf

Pf - ख़बरें

  • पुराने बंद पड़े PF अकाउंट से भी मिलेगा पैसा, EPFO ने बनाया नया ई-पोर्टल, घर बैठे कर पाएंगे
    अगर आपने अपने करियर के दौरान कई बार नौकरी बदली है और आप अपने पुराने एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट्स का हिसाब-किताब भूल गए हैं तो यह लेख आपके लिए है। इन फंड्स के एक्सेस लिए PF धनराशि को पुराने अकाउंट से नए ईपीएफ अकाउंट में ट्रांसफर करना पड़ता है। अगर आपके एक से ज्यादा UAN हैं तो यह रकम ट्रांसफर करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
  • EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
    EPFO ने अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 2.01 को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट करना शुरू कर दिया है। नए सिस्टम में 34 करोड़ से ज्यादा EPF खातों को एक सिंगल नेशनल डेटाबेस से जोड़ा गया है। इसके तहत यूनिफाइड मेंबर पोर्टल, आधार-लिंक्ड ऑटो PF ट्रांसफर, 5 लाख रुपये तक ऑटो क्लेम सेटलमेंट और बेहतर पेंशन सेवाएं जैसी सुविधाएं मिलेंगी। फिलहाल पोर्टल पूरी तरह तैयार नहीं है और बाकी फीचर्स आने वाले दिनों में जोड़े जाएंगे। EPFO का कहना है कि भविष्य में UPI के जरिए PF निकासी जैसी सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी।
  • EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
    केंद्र सरकार ने नई EPF Scheme 2026 लागू कर दी है, जिसके साथ PF से जुड़े कई अहम नियम बदल गए हैं। अब आंशिक निकासी के लिए खाते में 25% Eligible Member Balance बनाए रखना होगा। मेडिकल, शिक्षा, शादी और हाउसिंग के लिए निकासी के नियम भी अपडेट किए गए हैं। इसके अलावा Aadhaar, PAN और Aadhaar-लिंक्ड बैंक अकाउंट की जानकारी देना जरूरी होगा। EPFO जल्द UPI के जरिए PF विड्रॉल और WhatsApp पर बैलेंस चेक, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री व क्लेम स्टेटस जैसी नई डिजिटल सेवाएं भी शुरू करने जा रहा है।
  • सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
    सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर की मंजूरी दे दी है। इस महीने 7 करोड़ से ज्यादा पीएफ अकाउंट होल्डर्स को इसका फायदा मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और आपका भी पीएफ अकाउंट है तो आपको उसमें मौजूद धनराशि पर काफी लाभ मिलने वाला है। आप घर बैठे ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ अकाउंट पर कितना ब्याज प्राप्त हुआ है।
  • UAN नंबर भूल गए? UMANG App से ऐसे पता करें
    UAN (Universal Account Number) EPF अकाउंट से जुड़ी सबसे जरूरी जानकारी में से एक है। PF बैलेंस देखने, पासबुक डाउनलोड करने और क्लेम फाइल करने जैसी सेवाओं के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आप अपना UAN नंबर भूल गए हैं, तो UMANG App के जरिए इसे दोबारा पता किया जा सकता है। इसके लिए EPFO में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और आधार, PAN या Member ID जैसी जानकारी की जरूरत होगी। UMANG App में मौजूद EPFO सेवाओं के जरिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके यूजर अपना UAN नंबर हासिल कर सकते हैं।
  • PF के लिए ऑनलाइन कैसे करें क्लैम, नियोक्ता की मंजूरी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    EPFO 3.0 फ्रेमवर्क के तहत अब बिना नियोक्ता की अनुमति के भी पीएफ से पैसा निकाला जा सकता है। आपको बता दें कि पहले अधिकतर पीएफ क्लैम के लिए नियोक्ता का वेरिफाई करना अनिवार्य था, जिससे अक्सर देरी हो जाती थी। अब संस्थान ने सिस्टम में आधार-लिंक्ड ऑथेंटिकेशन को इंटीग्रेट कर दिया है। इससे अब ईपीएफओ ओटीपी-बेस्ड सिस्टम का उपयोग करके यूजर्स को वेरिफाई कर सकता है।
  • एक मैसेज और PF की पूरी जानकारी आपके हाथ में! इतना आसान तरीका शायद नहीं जानते होंगे
    PF बैलेंस चेक करना अब और आसान हो गया है, क्योंकि इसे SMS के जरिए भी जाना जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को 7738299899 नंबर पर EPFOHO UAN के साथ मैसेज भेजना होता है। सही फॉर्मेट में मैसेज भेजने के बाद कुछ ही समय में बैलेंस और लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन की जानकारी मिल जाती है। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जिनके पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता या जो जल्दी में जानकारी पाना चाहते हैं।
  • PF में अपनी एग्जिट तारीख कैसे करें अपडेट, तभी निकाल पाएंगे पैसा
    अगर आपने हाल ही में नौकरी छोड़ी है और पैसा निकालना चाहते हैं या फिर दूसरे नियोक्ता के अकाउंट में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो उसके लिए आपकी EPF एग्जिट तारीख अपडेट होना जरूरी है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको न तो नियोक्ता से संपर्क करना है और न ही ईपीएफ दफ्तर के चक्कर काटने हैं। जी हां आप घर बैठे खुद ही EPFO के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपनी एग्जिट तारीख को अपडेट कर सकते हैं।
  • EPFO मेंबर पोर्टल पर कैसे करें लॉगिन, ये है आसान प्रक्रिया, मिलेगी सारी जानकारी
    EPFO मेंबर पोर्टल पर लॉगिन करके यूजर्स अपना ईपीएफ अकाउंट आसानी से देख सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से ईपीएफ अकाउंट और बैलेंस की जांच करेंगे तो उससे आपको यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि आपकी ओर से और नियोक्ता की ओर से नियमित रूप से योगदान हो रहा है, जिससे आप अपना रिटायरमेंट सेविंग फंड के लिए बेहतर प्लानिंग कर सकते हैं।
  • खुशखबरी! PF अकाउंट से पैसे निकालना आसान! EPFO ला रहा UPI ऐप, जानें कैसे करेगा काम
    प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट से पैसे निकालना अब बहुत आसान हो जाएगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही एक ऐसा ऐप लेकर आ रहा है जिसकी मदद से आप अपने PF अकाउंट से जब चाहें पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए संगठन की ओर से UPI ऐप लॉन्च किया जाएगा। यानी अब PF अकाउंट से UPI द्वारा भी पैसा निकाला जा सकेगा।
  • EPF Changes 2025: PF ट्रांसफर से लेकर विड्रॉल तक, ये 10 नए नियम जानना बेहद जरूरी
    2025 में Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO ने PF से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव किए हैं। इन अपडेट्स का मकसद प्रोसेस को आसान बनाना, डिजिटल एक्सेस बढ़ाना और क्लेम सेटलमेंट को तेज करना है। नए बदलावों में Passbook Lite, आसान PF ट्रांसफर, सिंप्लिफाइड विड्रॉल नियम, Annexure K का डायरेक्ट डाउनलोड और तेज क्लेम अप्रूवल शामिल हैं। इसके अलावा फुल विड्रॉल के वेटिंग पीरियड, नई Employee Enrolment Scheme, Vishwas Scheme और CPPS जैसे कदम भी उठाए गए हैं। अगर आप नौकरी बदलते हैं या PF-पेंशन से जुड़े हैं, तो ये अपडेट्स आपके लिए बेहद जरूरी हैं।
  • DigiLocker पर कैसे चेक करें EPF बैलेंस, ये है आसान तरीका
    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के जरिए कर्मचारी और नियोक्ता मिलकर एक भविष्य निधि खाते में पैसा जमा करते हैं। ईपीएफओ इस फंड को मैनेज करता है, जिस पर ब्याज मिलता है और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक साथ पैसा मिलता है। अब EPFO मेंबर एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर DigiLocker ऐप से अपना पीएफ चेक कर सकते हैं और उससे संबंधित जानकारी पा सकते हैं।
  • PF का पैसा UMANG पर कैसे करें चेक, यहां मिलेगी सारी जानकारी
    अगर आपका पैसा EPFO द्वारा मैनेज किया जा रहा है तो आप ऑनलाइन खुद भी देख सकते हैं कि अब तक पीएफ में कितना योगदान हुआ है। आप UMANG ऐप के जरिए आसानी से पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं, जिसके लिए फोन में सिर्फ उमंग ऐप डाउनलोड करना है और आसान प्रोसेस के बाद आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का पोर्टल भी आपको पासबुक की जानकारी प्रदान करता है।
  • ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF, आ रहा है EPFO 3.0, यहां जानिए 5 बड़े बदलाव
    EPFO 2025 में अपना अपग्रेडेड डिजिटल प्लेटफॉर्म EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। Infosys, Wipro और TCS जैसी बड़ी IT कंपनियां इस प्रोजेक्ट को मैनेज करेंगी। नए सिस्टम में PF विदड्रॉल ATM और UPI से सीधा हो सकेगा। साथ ही ऑनलाइन क्लेम्स और करेक्शन OTP वेरिफिकेशन से आसान होंगे। डेथ क्लेम्स में गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की जरूरत खत्म कर दी जाएगी। इस बदलाव से 8 करोड़ मेंबर्स को तेज, ट्रांसपेरेंट और मोबाइल-फ्रेंडली अनुभव मिलेगा।
  • घर बैठे कैसे निकालें PF का पैसा, मिनटों में होगा काम, जानें प्रक्रिया
    कर्मचारी भविष्य निधि संगठन नौकरी करने वाल कर्मचारियों को अपने रिटायरमेंट के लिए फंड जोड़ने का तरीका प्रदान करता है। कर्मचारी रिटायरमेंट के समय और 55 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अपने EPF अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, इमरजेंसी में भी कर्मचारी अपना पैसा निकाल सकते हैं, जिसमें बच्चे की शिक्षा, शादी, घर खरीदना/बनाना, मेडिकल इमरजेंसी आदि शामिल हैं। अब घर बैठे ऑनलाइन भी पीएफ का पैसा निकाला जा सकता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »