Apple के iOS 26 के नए डिजाइन को Elon Musk ने बताया 'कूल'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एपल के CEO, Tim Cook के पोस्ट पर मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम के नए डिजाइन को 'कूल' बताया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जून 2025 16:28 IST
ख़ास बातें
  • नए यूजर इंटरफेस के साथ एपल ने टैब बार्स, साइडबार्स का डिजाइन भी बदला है
  • कंपनी के मौजूदा आईफोन के फ्लैट डिजाइन के विपरीत नए UI से अलग लुक मिलेगा
  • iOS 26 में 'लिक्विड ग्लास' कहे जाने वाला नया इंटरफेस दिया गया है

कंपनी के मौजूदा आईफोन के फ्लैट डिजाइन के विपरीत नए UI से एक अलग लुक मिलेगा

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Apple ने अपने डिवाइसेज के ऑपरेटिंग सिस्टम को फ्लुइड लिक्विड ग्लास वाला नया डिजाइन पेश किया है। कंपनी के iOS 26, iPadOS 26, macOS Tahoe 26, watchOS 26 और tvOS 26 के लिए यह डिजाइन लाया गया है। इसे लेकर बिलिनेयर Elon Musk ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एपल के CEO, Tim Cook के पोस्ट पर मस्क ने प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम के नए डिजाइन को 'कूल' बताया है। एपल का कहना है कि नया डिजाइन ग्लास की ऑप्टिकल क्वालिटीज को फ्लुडिटी के साथ मिलाता है। यह यूजर के कंटेंट या संदर्भ के आधार पर बदलाव करता है। नए यूजर इंटरफेस के साथ ही एपल ने टैब बार्स और साइडबार्स के डिजाइन को भी बदला है। यह एपल के डिवाइसेज में कैमरा, फोटोज, Safari, FaceTime और Apple News सहित नेटिव ऐप्स के लिए लागू होगा। 

हालांकि, सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने नए iOS 26 को लगभग 18 वर्ष पहले रिलीज किए गए Windows Vista के समान बताया है। Microsoft के Windows NT ऑपरेटिंग सिस्टम का Vista एक बड़ा अपग्रेड था। कई यूजर्स ने एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम के नए डिजाइन को 'अव्यवस्थित' कहा है। इसके लिए उन्होंने कुक की निंदा भी की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे उनके एपल डिवाइसेज पर नेविगेशन करना मुश्किल हो जाएगा। iOS 26 में 'लिक्विड ग्लास' कहे जाने वाला नया इंटरफेस दिया गया है। इसमें ग्लास सरफेस के समान डिजाइन वाले विजुअल एलिमेंट्स शामिल हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी और शाइन इफेक्ट्स को आईफोन में सभी टूलबार, इन-ऐप इंटरफेस और विभिन्न कंट्रोल्स में लाया जा सकता है। 

Apple के मौजूदा आईफोन के फ्लैट डिजाइन के विपरीत नए UI से एक अलग लुक मिलेगा। अगले वर्ष लॉन्च की जाने वाली आईफोन सीरीज में कई बदलाव के पूर्वानुमान के कारण कंपनी के OS में भी बदलाव किया जा रहा है। पिछले वर्ष की WWDC में कंपनी ने Apple Intelligence फीचर्स की प्रिव्यू दिखाया गया था। हालांकि, इन सभी फीचर्स को पेश नहीं किया गया है। इनमें अन्य सुधारों के साथ Siri का एक एडवांस्ड वर्जन भी शामिल है। नए लिक्विड ग्लास UI से एपल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स में भी आगे बढ़ने का संकेत मिला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.