देश में बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग, सरकार देगी 5 अरब डॉलर के इंसेंटिव्स

इस स्कीम को इलेक्ट्रॉनिक्स मिनिस्ट्री ने तैयार किया है। मिनिस्ट्री ने इसके लिए कंपोनेंट्स की पहचान भी की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2024 20:38 IST
ख़ास बातें
  • इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स के कंपोनेंट की लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर होगा
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी है
  • केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के उपाय किए हैं

इस स्कीम को दो से तीन महीनों में लॉन्च किया जा सकता है

पिछले कुछ वर्षों में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी है। केंद्र सरकार ने इस सेक्टर की कंपनियों को लैपटॉप्स से लेकर स्मार्टफोन्स के लिए कंपोनेंट्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग करने पर पांच अरब डॉलर (लगभग 42,221 करोड़ रुपये) के इंसेंटिव्स देने की योजना बनाई है। इससे चीन से होने वाली सप्लाई को घटाया जा सकेगा। 

पिछले छह वर्षों में देश में इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग दोगुने से अधिक बढ़कर लगभग 115 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इसमें अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और दक्षिण कोरिया की Samsung के स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में ग्रोथ का बड़ा योगदान है। दुनिया में भारत चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन्स का सप्लायर बन गया है। हालांकि, स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में चीन से इम्पोर्ट होने वाले कंपोनेंट्स का काफी इस्तेमाल होता है। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सरकारी अधिकारी ने बताया, "नई स्कीम से प्रिंटेड सर्किट बोर्ड्स जैसे महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा।" 
Advertisement

इस स्कीम को दो से तीन महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें पात्र भारतीय या इंटरनेशनल कंपनियों को चार-पांच अरब डॉलर के इंसेंटिव्स की पेशकश की जाएगी। इस स्कीम को इलेक्ट्रॉनिक्स मिनिस्ट्री ने तैयार किया है। मिनिस्ट्री ने इसके लिए कंपोनेंट्स की पहचान भी की है। इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का फाइनेंस मिनिस्ट्री और इलेक्ट्रॉनिक्स मिनिस्ट्री ने उत्तर नहीं दिया। सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग ने बताया है कि 2030 तक इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर लगभग 500 अरब डॉलर करने का लक्ष्य है। इसमें लगभग 150 अरब डॉलर डॉलर की कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग शामिल है। 

पिछले वित्त वर्ष में देश में 89 अरब डॉलर से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम इक्विपमेंट और इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स का इम्पोर्ट किया गया था। इसमें से आधे से अधिक इम्पोर्ट चीन और हांगकांग से हुआ था। एपल ने iPhone की मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन पर अपनी निर्भरता घटाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी की भारत में अपनी सप्लाई चेन बनाने की योजना है। पिछले कुछ वर्षों से एपल ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा अन्य देशों में शिफ्ट करने पर कार्य किया है। देश में पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 36 प्रतिशत बढ़कर 67,121 करोड़ रुपये से अधिक का था। एपल की सेल्स में आईफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.