5,180mAh बैटरी, Android 12 OS के साथ DOOGEE S61 और DOOGEE S61 Pro फोन पेश

S61 सीरीज में 5,180mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 12 OS पर काम करता है। लॉन्च की बात की जाए तो अगले माह इन स्मार्टफोन के ऑफिशियल होने की उम्मीद करते हैं।

5,180mAh बैटरी, Android 12 OS के साथ DOOGEE S61 और DOOGEE S61 Pro फोन पेश

Photo Credit: DOOGEE Rugged Smartphone

ख़ास बातें
  • DOOGEE ने एक नई स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया है।
  • DOOGEE S61 सीरीज भी एक ट्रांसकुलेंट डिजाइन के साथ आता है।
  • ये मॉडल IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं।
विज्ञापन
अपने रफ एंड टफ स्मार्टफोन्स के लिए मशहूर चीनी स्मार्टफोन निर्माता DOOGEE ने एक नई स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया है। DOOGEE S61 सीरीज में DOOGEE S61 और DOOGEE S61 Pro शामिल हैं जो कि दोनों स्मार्टफोन जुलाई में उपलब्ध होने की उम्मीद है। इन मॉडल की कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस और कुछ मार्केटिंग फोटो को जारी किया है। स्पेसिफिकेशंस से साफ हुआ है कि मॉडल को रग्ड स्मार्टफोन के तौर पर बेचा जाएगा, जिसमें टेक्स्टर बैक पैनल और एक रग्ड डिजाइन होगा जो ड्रॉप और नॉक्स से बचाव प्रदान करता है। यहां हम आपको इन स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अन्य डीटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

DOOGEE S61 सीरीज भी एक ट्रांसकुलेंट डिजाइन के साथ आता है जो कि सिर्फ एक इफेक्ट है। यह वास्तव में एक ट्रांसपेरेंट बैक पैनल नहीं है। ये मॉडल IP68, IP69K और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं।

डिस्प्ले की बात की जाए तो दोनों मॉडल में 6 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1440 x 720 पिक्सल HD+ रेजॉल्यूशन और अधिकतम ब्राइटनेस के 500 निट्स है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस मॉडल MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 6GB LPDDR4X RAM है, S61 में 64GB स्टोरेज और S61 Pro में 128GB स्टोरेज दी गई है।

जहां दोनों मॉडल अलग हैं तो S61 प्रो में एक बेहतर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो DOOGEE S61 में 20 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। S61 Pro में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो S61 सीरीज में 5,180mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 12 OS पर काम करता है। लॉन्च की बात की जाए तो अगले माह इन स्मार्टफोन के ऑफिशियल होने की उम्मीद करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DOOGEE Rugged Smartphone, DOOGEE S61, DOOGEE S61 Pro
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »