भारत में 'यू' के अलावा लेनोवो फोन में भी होगा अब सायनोजेन ओएस

भारत में 'यू' के अलावा लेनोवो फोन में भी होगा अब सायनोजेन ओएस
विज्ञापन
सायनोजेन ने 2014 में माइक्रोमैक्स के साथ एक्सक्लूसिव साझेदारी की घोषणा की थी। इस साझेदारी के बाद वनप्लस को भारत में वनप्लस लॉन्च से ठीक पहले अपने स्मार्टफोन से सायनोजेन ओएस ब्रांडिंग हटानी पड़ गई थी। सायनोजेन ने पिछले साल वनप्लस के साथ अपनी साझेदारी खत्म करने का ऐलान किया। तब से चीनी कंपनी अपने स्मार्टफोन में अपना खुद का ऑक्सीजनओएस दो रही है।

वहीं दूसरी तरफ माइक्रोमैक्स की यू टेलीवेंचर्स शुरुआत से ही अपने यू हैंडसेट में सायनोजेन ओएस दे रही है। लेकिन, अब ऐसा लगता है कि सायनोजेन-यू की साझेदारी भी अब बीते दिनों की बात हो गई है। लेनोवो अब देश में सायनोजेन ओस से लैस स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करेगी।

चीनी कंपनी लेनोवो ने पुष्टि की है कि कंपनी अपने ऑनलाइन ब्रांड 'ज़ूक' के तहत जल्द भारत में पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन सायनोजेन ओएस पर चलेगा और इसके मई के दूसरे हफ्ते में पेश किए जाने की उम्मीद है। फोन लन्च से पहले गैजेट 360 से बातचीत में लेनोवो के प्रोडक्ट मार्केटिंग हेड अनुज शर्मा ने नए सब-ब्रांड के लिए कंपनी की रणनीति पर चर्चा की।
 

सायनोजेन और माइक्रोमैक्स की एक्स्क्लूसिव डील की वजह से लेनोवो क्या सिर्फ भारत में ही ज़ेड1 स्मार्टफोन बेच पाएगी? इस सवाल पर शर्मा ने कहा, ''सायनोजेन टीम द्वारा मुझे जब बताया गया तब तक यह डील अस्तित्व में थी। इसलिए हम इस लॉन्च के साथ आगे बढ़ रहे हैं। ''

लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप आधारित सायनोजेन 12.1 ओएस पर चलेगा।

इसका मतलब है कि भारत में अब सिर्फ माइक्रोमैक्स के यू हैंडसेट सायनोजेन ओएस से लैस नहीं होंगे। हमारी कोशिश है कि हम यू टेलीवेंचर्स से बात कर इस बारे में और ज्यादा जानकारी आप तक पहुंचा सकें।

अनुज शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि लेनोवो भारत में ज़ेड1 का 64 जीबी मॉडल पेश करेगी। लेनोवो के 64 जीबी ज़ूक ज़ेड1 को चीन में 1,799 चीनी युआन (18,250 रुपये) में लॉन्च हुआ था। उम्मीद है कि कंपनी भारत में भी स्मार्टफोन को इसी कीमत पर लॉन्च करेगी।

शर्मा ने गैजेट 360 के साथ बातचीत में संकेत दिया कि लेनोवो ज़ूक1 को भारत में दूसरे स्मार्टफोन से कड़ी टक्कर को ध्यान में रखते हुए अच्छी कीमत में पेश करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cyanogen, Cyanogen OS, Lenovo, Lenovo Mobiles, Lenovo Zuk Z1, Micromax, Yu, Zuk, Zuk Z1
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »