• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • बड़ी स्क्रीन वाला Cubot Max 3 फोन 23 अगस्त को होगा ग्लोबली लॉन्च, ये होंगी अन्य खूबियां

बड़ी स्क्रीन वाला Cubot Max 3 फोन 23 अगस्त को होगा ग्लोबली लॉन्च, ये होंगी अन्य खूबियां

Cubot वेबसाइट पर Cubot Max 3 स्मार्टफोन को समर्पित एक पेज लाइव किया गया है, जिसके माध्यम से कंफर्म होता है कि यह फोन 23 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च किया जाने वाला है। फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन की स्क्रीन होगी, जो कि 6.95 इंच के अल्ट्रा लार्ज़ डिस्प्ले से लैस होगा।

बड़ी स्क्रीन वाला Cubot Max 3 फोन 23 अगस्त को होगा ग्लोबली लॉन्च, ये होंगी अन्य खूबियां
ख़ास बातें
  • Cubot Max 3 फोन कंपनी की वेबसाइट पर है लिस्ट
  • फोन में मिलेगी 5,000 एमएएच की बैटरी
  • फोन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Cubot नामक चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपनी शानदार बैटरी वाले रग्ड स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। लेकिन जल्द ही कंपनी अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो कि कंपनी का सबसे बड़ी स्क्रीन वाला होगा। इस फोन का नाम Cubot Max 3 होगा, जिसे 23 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी ने खुद वेबसाइट के माध्यम से लॉन्च तारीख का खुलासा किया है। न केवल लॉन्च तारीख बल्कि लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन के कई अहम फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है, जिसमें फोन का डिस्प्ले साइज़ भी शामिल हैं।

Cubot वेबसाइट पर Cubot Max 3 स्मार्टफोन को समर्पित एक पेज लाइव किया गया है, जिसके माध्यम से कंफर्म होता है कि यह फोन 23 अगस्त को ग्लोबली लॉन्च किया जाने वाला है। फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन की स्क्रीन होगी, जो कि 6.95 इंच के अल्ट्रा लार्ज़ डिस्प्ले से लैस होगा। यह कंपनी का सबसे बड़े डिस्प्ले से लैस फोन होगा।

वेबसाइट के माध्यम से सामने आए अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन एंड्रॉयड 11 से लैस होगा। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

फोन में 5,000 एमएएच की रिमूवबल बैटरी होगी। खरीद के लिए यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में मिलेगा।

आपको बता दें, कंपनी ने फोन के लिए एक Giveaway का आयोजन किया है, जिसमें वह 10 प्रतिभागियों को यह फोन फ्री में उपलब्ध कराएगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  6. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  7. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  9. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  10. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »