कूलपैड के स्मार्टफोन अब ऑफलाइन स्टोर में भी मिलेंगे

कूलपैड के स्मार्टफोन अब ऑफलाइन स्टोर में भी मिलेंगे
ख़ास बातें
  • कूलपैड अब भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए भी मोबाइल बेचेगी
  • कंंपनी ने इस साल अब तक 10 लाख से ज्यादा फोन ऑनलाइन बेचे
  • कूलपैड ने हाल ही में नोट 3एस लॉन्च किया है
विज्ञापन
चीनी कंपनी कूलपैड ने सोमवार को ऐलान किया कि अब कंपनी ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए भी स्मार्टफोन बेचेगी। कंपनी का लक्ष्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए 2017 में 10 से ज्यादा राज्यों में 10 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचने का है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कूलपैड का लक्ष्य 2017 तक 5,000 कोर रिटेल स्टोर और 10,000 आम रिटेल स्टोर खोलने की है। कूलपैड के सीईओ सैय्यद ताजुद्दीन ने कहा, ''भारत में कूलपैड के लॉन्च के बाद से अब तक हमने 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचे हैं। और 2017 में ऑफलाइन उपस्थिति से निश्चित तौर पर कंपनी को बढ़त हासिल होगी। ''

कूलपैड ने हाल ही में नोट 3एस स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन ऑफलाइन भी मिलेगा। अमेज़न इंडिया इस फोन की नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर होगी।

कूलपैड नोट 3एस में एक 5.5 इंच एचडी (720x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जो 2.5डी स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 एमएसएम8929 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इस फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

कूलपैड नोट 3एस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कूल यूआई 8.0 स्किन दी गई है। बात करें कैमरे की तो इस फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल का एक फिक्स्ड फोकस सेल्फी कैमरा भी है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी, जिसके 200 घंट तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0 और 4जी वीओएलटीई जैसे फ़ीचर हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad India, Coolpad, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »