कूलपैड नोट 3 के दाम में हुई कटौती, जानें नई कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 मई 2016 12:10 IST
कूलपैड ने अपने कूलपैड नोट 3 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी अब ग्राहकों को कूलपैड नोट 3 को एक विशेष कीमत 8,499 रुपये में उपलब्ध कराएगी। कंपनी के मुताबिक यह ऑफर कूलपैड नोट 3 के 10 हजार रुपये से कम कैटेगरी में लगातार नंबर एक ब्रांड के लिए सबसे ज्यादा वोट मिलने के बाद दिया है।

कूलपैड नोट 3 को इससे पहले 8,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा था। अब 500 रुपये की कटौती के साथ इस स्मार्टफोन की नई कीमत 8,499 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। यह ऑफर स्टॉक खत्म होने तक लागू रहेगा।

कंपनी ने नई दिल्ली आयोजित पहली 'फैन' मीट में नोट 3 का ब्लैक वेरिएंट भी पेश किया। इस वेरिएंट को एक्सक्लूसिव तौर पर भारत में बेचा जाएगा।

इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। कूलपैड नोट 3 में 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 3 जीबी का रैम मौजूद है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
Advertisement

यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। डिवाइस 13 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे के साथ आएगा और साथ में एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। स्मार्टफोन में वीडियो चैटिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए डिवाइस के फ्रंट और रियर कैमरे में सीएमओएस इमेज सेंसर को शामिल किया गया है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। इसमें कंपास, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट और गायरोस्कॉप सेंसर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.