कूलपैड मेगा 3 और नोट 3एस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 30 नवंबर 2016 14:29 IST
ख़ास बातें
  • कूलपैड मेगा 3 में तीन सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे यूज़र
  • कूलपैड मैगा 3 की कीमत 6,999 रुपये है
  • कूलपैड नोट 3एस स्मार्टफोन 9,999 रुपये में मिलेगा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन मेगा 3 और नोट 3एस लॉन्च किए हैं। कूलपैड मेगा 3 तीन सिम कार्ड सपोर्ट करने वाला फोन है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है। वहीं, कूलपैड नोट 3एस स्मार्टफोन 9,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि वह दिसंबर महीने में एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

बता दें कि कूलपैड मेगा 3 कंपनी के कूलपैड मेगा 2.5डी हैंडसेट का अपग्रेड वेरिएंट है। वहीं, कूलपैड नोट 3एस को कूलपैड नोट 3 का अपग्रेड बताया जा रहा है।
Advertisement

सबसे पहले बात कूलपैड मेगा 3 की। तीन सिम कार्ड को सपोर्ट करने वाले इस 4जी फोन में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। मेगा 3 फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एमटी6737 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

हैंडसेट में एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी-ओटीजी, 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 154.4x4.76x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 170.5 ग्राम।
Advertisement
 
(कूलपैड नोट 3एस की तस्वीर)

अब बात कूलपैड नोट 3एस की। 5.5 इंच के आईपीएस एचडी डिस्प्ले वाला यह फोन स्पेसिफिकेशन के लिहाज से मेगा 3 से ज़्यादा पावरफुल नज़र आता है। इसमें कंपनी ने 1.36 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एमएसएम8929 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित कूल यूआई 8.0 पर चलेगा।
Advertisement

कूलपैड नोट 3एस में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी-ओटीजी और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 154.5x5.77x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 167 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Supports three SIMs plus one microSD card
  • Very good battery life
  • Good display quality
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Weak CPU
  • Heavy Android skin with bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1080 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique looks
  • Good photo quality in daylight
  • 3GB of RAM
  • Bad
  • Weak battery life
  • Relatively unwieldy
  • Non-competitive specs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad Mega 3, Coolpad Note 3S, Coolpad, Coolpad India, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.