• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा के साथ आएगा Coolpad COOL 20 Pro! लॉन्च से पहले ही लीक हुए कई स्पेसिफिकेशन्स

50MP कैमरा के साथ आएगा Coolpad COOL 20 Pro! लॉन्च से पहले ही लीक हुए कई स्पेसिफिकेशन्स

आपको बता दें, हाल ही में यह फोन TENAA वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था, जहां भी फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हुई थी। लिस्टिंग के मुताबिक, कूलपैड कूल 20 प्रो में 6.59-इंच का FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें ड्यूड्रॉप नॉच दिया जाएगा।

50MP कैमरा के साथ आएगा Coolpad COOL 20 Pro! लॉन्च से पहले ही लीक हुए कई स्पेसिफिकेशन्स
ख़ास बातें
  • 1 दिसंबर को लॉन्च होगा Coolpad COOL 20 Pro
  • कूलपैड कूल 20 प्रो में मिल सकती है 4400mAh की बैटरी
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस हो सकता है फोन
विज्ञापन
Coolpad Cool 20 Pro कंपनी का आगामी स्मार्टफोन होगा, जिसे 1 दिसंबर को लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च से पहले फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। वहीं अब कथित रूप से यह फोन गीकबेंच साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां आगामी फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। कुछ समय पहले सामने आई जानकारियों के मुताबिक, यह फोन 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Coolpad Cool 20 Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर CP05 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से सामने आया है कि यह फोन Android 11 के साथ दस्तक देगा और यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस होगा।

आपको बता दें, हाल ही में यह फोन TENAA वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था, जहां भी फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी प्राप्त हुई थी। लिस्टिंग के मुताबिक, कूलपैड कूल 20 प्रो में 6.59-इंच का FHD+ LCD डिस्‍प्‍ले होगा, जिसमें ड्यूड्रॉप नॉच दिया जाएगा। इस फोन में 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की ताकत मिलने वाली है।

हैंडसेट में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जबकि 8MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेल्‍फी के लिए लगाया जाएगा। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की खूबियां भी दी जाएंगी। फोन में 4400mAh की बैटरी मिलने वाली है। इस फोन की मोटाई 8.3mm और वजन करीब 193 ग्राम होगा।  

उम्‍मीद की जा सकती है कि फोन लॉन्‍च करने से पहले कूलपैड इस डिवाइस के कुछ और फीचर्स की जानकारी देगा। फोन चीन में तो लॉन्‍च हो रहा है, लेकिन बाकी देशों में इसकी एंट्री कब होगी, इस पर ना तो आधिकारिक तौर पर कुछ बताया गया है और ना ही इंडस्‍ट्री के सूत्रों से जानकारी मिल रही है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »