Nokia 4.2, Asus ZenFone Max Pro M2 और Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन में कौन बेहतर?

हमने Nokia 4.2 स्मार्टफोन की तुलना Asus ZenFone Max Pro M2 और Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन से की है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 फरवरी 2019 13:43 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2
  • Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है

Nokia 4.2, Asus ZenFone Max Pro M2 और Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन में कौन बेहतर?

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने कुछ दिनों पहले Nokia 4.2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। नोकिया 4.2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है, साथ ही यह गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का भी हिस्सा है। इसका मतलब Nokia 4.2 स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलते रहने की गारंटी है। Nokia 4.2 में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने अपने नए नोकिया 4.2 स्मार्टफोन को वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ उतारा है।

हमने Nokia 4.2 स्मार्टफोन की तुलना Asus ZenFone Max Pro M2 और Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन से की है। आइए आपको कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर इनके बीच के अंतर को समझते हैं।
 

Nokia 4.2 vs Asus ZenFone Max Pro M2 vs Redmi Note 6 Pro की कीमत

नोकिया 4.2 स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 169 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 199 डॉलर (करीब 14,200 रुपये) में बिकेगा। इन हैंडसेट की भारतीय कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं हुआ है। Nokia 4.2 स्मार्टफोन की बिक्री मई 2019 से शुरू होगी। Nokia ब्रांड का नया स्मार्टफोन पिंक सेंड और ब्लैक रंग में आएगा।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 (रिव्यू) के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं इसका 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement


Xiaomi के Redmi Note 6 Pro (रिव्यू) के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे गए थे। रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड रंग में उतारा गया है।
Advertisement
 

Nokia 4.2 बनाम Asus ZenFone Max Pro M2 बनाम Redmi Note 6 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला नोकिया 4.2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। Asus ZenFone Max Pro M2 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन कुछ समय पहले हैंडसेट के लिए एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट को जारी किया गया है। Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। लेकिन Xiaomi एंड्रॉयड पाई पर आधारित MIUI 10 ग्लोबल बीटा अपडेट की टेस्टिंग कर रही है।


अब बात डिस्प्ले की। नोकिया 4.2 के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी ग्लास है। फोन में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। ZenFone Max Pro M2 में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। Redmi Note 6 Pro में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए 2.5 डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है।
Advertisement

अब बात प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज की। Nokia 4.2 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रैम के तीन विकल्प हैं- 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्मार्टफोन के तीनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

अब बात कैमरा सेटअप की। Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस लेंस एफ /2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। रियर कैमरा सेटअप ईआईएस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं।

अब बात सेल्फी कैमरे की। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया 4.2 स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। ZenFone Max Pro M2 में फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर, 1.12 माइक्रॉन पिक्सल्स और एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। Redmi Note 6 Pro के फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

अब बात कनेक्टिविटी की। Nokia 4.2 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, एफएम रेडियो और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

अब बात बैटरी क्षमता की। Nokia 4.2 में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Asus ZenFone Max Pro M2 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। Redmi Note 6 Pro फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

अब बात डाइमेंशन की। नोकिया 4.2 की लंबाई-चौड़ाई 148.95x71.30x8.39 मिलीमीटर और इसका वज़न 161 ग्राम है। Asus ZenFone Max Pro M2 की लंबाई-चौड़ाई 157.9x75.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम। Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design, good build quality
  • Stock Android without bloatware
  • Bad
  • Sluggish performance
  • Camera performance and quality issues
  • Low battery capacity, slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.