भारतीय मार्केट में चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स को हुआ नुकसानः रिपोर्ट

अप्रैल में राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण बिल्कुल ठप पड़े शिपमेंट का झटका झेलने के बाद और जून में 0.3 प्रतिशत साल-दर-साल की मामूली गिरावट दर्ज करने के बाद अब स्मार्टफोन बाज़ार सामान्य होने लगा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 जुलाई 2020 18:11 IST
ख़ास बातें
  • Covid-19 महामारी के चलते शिपमेंट हुए थे ठप
  • अब भारत में स्मार्टफोन मार्केट हो रही है सामान्य
  • साल की दूसरी तिमाही में भी Xiaomi बनी हुई है मार्केट लीडर

2020 की दूसरी तिमाही में भी Xiaomi बनी हुई है मार्केट लीडर

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट में 2020 के दूसरी तिमाही में 51 प्रतिशत की दर से साल-दर-साल (YoY) की गिरावट आई है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को सामने आई Counterpoint Research की एक रिपोर्ट में मिली है। हालांकि COVID-19 महामारी के कारण आपूर्ति की बाधाओं का सामना करने और बढ़ती चीन विरोधी भावनाओं के बावजूद Xiaomi ने इस तिमाही में अपना नेतृत्व जारी रखा है। इसके अलावा यह जानकारी भी दी गई है कि सैमसंग ने महामारी में सबसे तेजी से रिकवरी देखी और देश में प्री-कोविड ​​के स्तर के 94 प्रतिशत स्तर तक पहुंच गई। मार्च तिमाही के दौरान दक्षिण कोरियाई कंपनी ने 16 प्रतिशत मार्केट शेयर से बढ़त बना कर 26 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल कर लिया है।

Counterpoint Research की एक रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल में राष्ट्रीय लॉकडाउन के कारण बिल्कुल ठप पड़े शिपमेंट का झटका झेलने के बाद और जून में 0.3 प्रतिशत साल-दर-साल की मामूली गिरावट दर्ज करने के बाद अब स्मार्टफोन बाज़ार सामान्य होने लगा है। Xiaomi ने 29 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ साल की दूसरी तिमाही में भी अपना वर्चस्व बना कर रखा है। यह पिछले साल की समान तिमाही में हासिल की गई 28 प्रतिशत मार्केट से ज्यादा है। हालांकि मार्च तिमाही की 30 प्रतिशत मार्केट से कम है।

Xiaomi के बाद, Samsung बाज़ार में दूसरे स्थान पर कायम है। पिछले साल की समान तिमाही में 25 प्रतिशत मार्केट हासिल कर चुकी सैमसंग इस तिमाही में बढ़त के साथ 26 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने में कामयाब रही है। यह इस साल की पहली तिमाही से 10 प्रतिशत ज्यादा हिस्सेदारी है।

जून में खत्म होने वाली तिमाही में 17 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरे नंबर पर Vivo रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने प्री-कोविड मार्केट की 60 प्रतिशत रिकवरी कर ली है। Realme, जो शाओमी के खिलाफ कड़ी प्रतिसर्धा में है, 11 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चौथे स्थान पर है। यह पिछले साल की दूसरी तिमाही की नौ प्रतिशत हिस्सेदारी से तीन प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि मार्च तिमाही से तीन प्रतिशत कम है।
Advertisement

रियलमी की मूल कंपनी Oppo ने सप्लाई में बधाओं के चलते काफी संघर्ष किया है। फिर भी कंपनी 9 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पांचवा स्थान हासिल करने में कामयाब रही है।
Advertisement
 

इन पांच बड़े खिलाड़ियों के अलावा, Counterpoint Research की रिपोर्ट बताती है कि OnePlus ने 30,000 से ऊपर के प्राइस सेगमेंट की प्रीमियम मार्केट में अपने स्थान को वापस हासिल किया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी OnePlus Nord के साथ इस मार्केट पर और अधिक पकड़ बनाएगी। इसके अलावा अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट, जो 45,000 रुपये से ऊपर होता है, में Apple ने अपना वर्चस्व बनाए रखा है।

काउंटरपॉइन्ट रिसर्च की विश्लेषक शिल्पी जैन ने कहा है कि भारतीय मार्केट में चीनी ब्रांड्स की भागीदारी इस साल की पहली तिमाही में 81 प्रतिशत से घट कर तीसरी तिमाही में 72 प्रतिशत पर आ गई है। रिपोर्ट का कहना है कि इस गिरावट की वजहों में ओप्पो, वीवो और रियलमी जैसे बड़े ब्राड्स की सप्लाई में आने वाली बाधाएं और भारत में तेज़ी से बढ़ रही चीन विरोधी भावनाएं हैं। ये भावनाएं खासतौर पर भारत सरकार द्वारा 50 से अधिक चीनी ऐप्स को बैन करने के बाद बढ़ गई। भारत-चीन सीमा विवाद के बाद से ही चीनी ब्रांड्स के शेयर में गिरावट भी आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, OnePlus, Vivo, Oppo, Realme, Apple, Samsung, Smartphone Market in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.