चंद्रयान-3 की सफलता पर Tecno ने लॉन्च किया Spark 10 Pro मून एक्सप्लोरर एडिशन

यह स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च किए किए गए Tecno Spark 10 Pro का स्पेशल वर्जन है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा के साथ एआई लेंस दिया गया है

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 सितंबर 2023 21:03 IST
ख़ास बातें
  • यह Tecno Spark 10 Pro का स्पेशल वर्जन है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है
  • Tecno Spark 10 Pro मून एक्सप्लोरर एडिशन का प्राइस 11,999 रुपये है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है

भारत ने पिछले महीने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ एक बड़ी कामयाबी हासिल की थी। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno ने इसके जश्न के तौर पर Spark 10 Pro मून एक्सप्लोरर एडिशन लॉन्च किया है। यह मार्च में लॉन्च किए किए गए Tecno Spark 10 Pro का स्पेशल वर्जन है। चंद्रयान-3 मिशन की कामयाबी के बाद दुनिया में भारत पहला देश बन गया है जिसके लैंडर और रोवर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों से मोदी ने मुलाकात भी की थी। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद दुनिया भर में स्पेस मिशंस को लेकर भारत की एक्सपर्टाइज की तारीफ की गई है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। Tecno Spark 10 Pro मून एक्सप्लोरर एडिशन का प्राइस 11,999 रुपये है। इसमें 16 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टफोन की बिक्री अगले सप्ताह शुरू होगी। इसके लिए प्री-ऑर्डर दिया जा सकता है। इसे ई-कॉमर्स साइट्स के साथ ही ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। 

Tecno Spark 10 Pro Moon Explorer Edition के स्पेसिफिकेशंस

इसके स्पेसिफिकेशंस मार्च में लॉन्च किए गए Tecno Spark 10 Pro के समान हैं। इस स्‍मार्टफोन में 6.78 इंच का फुल एचडी प्‍लस डॉट इन डिस्‍प्‍ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 270 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसके रियर पर ग्‍लास बैक डिजाइन दिया गया है। TECNO SPARK 10 Pro को कैमरों के लेवल पर बेहतर बनाने की कोशिश हुई है। 

इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा के साथ एआई लेंस दिया गया है।इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा डुअल फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन में 8 GB LPDDR4x RAM है, जिसे मेमोरी फ्यूजन का इस्‍तेमाल करके 8 GB तक और बढ़ाया जा सकता है। इसमें 128 GB की स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5,000 mAhकी बैटरी है। इसे केवल 40 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। Tecno का दावा है कि इसकी बैटरी स्टैंडबाय मोड में 27 दिन तक चल सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Sensor, Market, Tecno, Launch, ISRO, Camera, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.