Huawei का ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design 24K गोल्ड कलेक्शन में हुआ लॉन्च

Huawei को चीन में उपलब्ध कराए गए Mate XT Ultimate Design के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2024 13:32 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के लिमिटेड एडिशन में Gold Dragon और Black Dragon मॉडल हैं
  • ये स्मार्टफोन 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज के विकल्पों में हैं
  • Huawei को Mate XT Ultimate Design के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है

इस स्मार्टफोन में 24K गोल्ड एनग्रेविंग की गई है

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei ने पिछले महीने पहला ट्रिपल स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate XT Ultimate Design लॉन्च किया था। लग्जरी डिवाइसेज मेकर Caviar ने इस स्मार्टफोन का 24 कैरेट गोल्ड कलेक्शन पेश किया है। इसमें Gold Dragon और Black Dragon मॉडल्स शामिल हैं। ये स्मार्टफोन 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज के विकल्पों में हैं। 

Caviar के कस्टम Mate XT Ultimate Design के Gold Dragon मॉडल के 256  GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 14,500 डॉलर, 512 GB का लगभग 14,930 डॉलर और 1 TB वाले वेरिएंट का लगभग 15,360 डॉलर का है। इस स्मार्टफोन के Black Dragon मॉडल के तीन स्टोरेज वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः लगभग 12,770 डॉलर, लगभग 13,200 डॉलर और लगभग 13,630 डॉलर के हैं। Mate XT Ultimate Design में 24K गोल्ड एनग्रेविंग की गई है। इन स्मार्टफोन्स की केवल 88 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। 

Huawei को चीन में उपलब्ध कराए गए Mate XT Ultimate Design के लिए जोरदार डिमांड मिल रही है। इसकी सेल की शुरुआत में ही यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। इस स्मार्टफोन को को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके 16 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन के 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 21,999 (लगभग 2,59,500 रुपये) और CNY 23,999 (लगभग 2,83,100 रुपये) हैं। 

Mate XT Ultimate Design को Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन HarmonyOS 4.2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसकी स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। इस स्मार्टफोन में बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इसमें f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। Huawei इस स्मार्टफोन के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के तेजी बढ़ते हुए मार्केट में Samsung को टक्कर दे सकती है। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5600 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4.2

रिज़ॉल्यूशन

1008x2232 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  3. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  4. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  6. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  7. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  8. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  10. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.