• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 3GB डेली डाटा और 455 दिन की वैलिडिटी से लैस है BSNL का ये शानदार प्लान, जानें कीमत

3GB डेली डाटा और 455 दिन की वैलिडिटी से लैस है BSNL का ये शानदार प्लान, जानें कीमत

BSNL के इस लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 2,399 रुपये है, जिसमें आपको 455 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बात यदि प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो इसमें आपको डेली 3GB डाटा मुहैया कराया जाता है।

3GB डेली डाटा और 455 दिन की वैलिडिटी से लैस है BSNL का ये शानदार प्लान, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • BSNL में मिलेगी 1 साल 3 महीने तक की वैधता
  • बीएसएनएल में मिलेगा कुल मिलाकर 1,365GB डाटा
  • EROS Now entertainment सब्सक्रिप्शन से भी लैस है ये प्लान
विज्ञापन
वैलेडिटी हो या फिर डेटा व कॉलिंग जैसे बेनेफिट... BSNL कंपनी अपने हर रीचार्ज प्लान में प्रतिद्वंदी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान की तुलना में ज्यादा बेहतर डील अपने ग्राहकों के लिए लेकर आती है। ज्यादा से ज्यादा डाटा व कॉलिंग बेनेफिट के बाद आज हम जिस प्लान की जानकारी आपको देने जा रहे हैं, उस प्लान में कंपनी आपको एक साल से भी ज्यादा दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती है। Airtel, Jio व Vi कंपनियों के जहां आपको लॉन्ग टर्म प्लान के तहत केवल 365 दिन तक की वैधता प्रदान करती हैं, वहीं बीएसएनएल कंपनी इस मामले में भी इन सब कंपनियों को पीछे छोड़ने में कामयाब रही है। दरअसल, आज हम जिस प्लान पर बात करने जा रहे हैं, उसमें कंपनी ग्राहकों को 365 नहीं बल्कि 455 दिन तक की वैधता प्रदान करती है। यानी कि एक साल की वैलिडिटी के बाद 90 दिन की अतिरिक्त वैधता आपको इस प्लान के तहत पेश की जाएगी।

BSNL के इस लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 2,399 रुपये है, जिसमें आपको 455 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बात यदि प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो इसमें आपको डेली 3GB डाटा मुहैया कराया जाता है। डेली 3 जीबी कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है। 455 दिन की वैलिडिटी के लिहाज से आपको इस प्लान के तहत 1,365GB डाटा प्राप्त होगा। एक बार रीचार्ज एक्टिव कराने के बाद आपको 1 साल के बाद अगले तीन महीने और नेक्सट रीचार्ज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

इसके अलावा, यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एमएसएस से भी युक्त है।

इन सब बेनेफिट्स के साथ आपको यह प्लान EROS Now entertainment का फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है। इसके अलावा, इस प्लान में PRBT डिफॉल्ट ट्यून भी फ्री मिलेगी।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »