10 महीने पहले नदी में गिरा iPhone शख्‍स को मिला वापस, अभी भी कर रहा है काम

रिपोर्टों के मुताबिक कैनोइंग कर रहे एक अन्‍य शख्‍स को यह फोन नदी के दूसरी तरफ मिला था।

10 महीने पहले नदी में गिरा iPhone शख्‍स को मिला वापस, अभी भी कर रहा है काम

फोन पूरी तरह से इस्‍तेमाल के लायक है या नहीं, यह अभी पता नहीं है, लेकिन इसने आईफोन की बेहतरीन बिल्‍ट क्‍वॉलिटी का उदाहरण जरूर पेश किया है।

ख़ास बातें
  • एडिनबर्ग के रहने वाले ओवेन डेविस का आईफोन वाई नदी में गिर गया था
  • उन्‍होंने फोन को वापस पाने की उम्‍मीद छोड़ दी थी
  • लेकिन एक शख्‍स को वह मिल गया और ओवेन तक पहुंंच गया
विज्ञापन
खोया हुआ स्‍मार्टफोन मिल जाना ही बड़ी बात होती है, लेकिन ब्रिटेन से आई एक खबर चौंकाने वाली है। यहां एक शख्‍स को उसका नदी में गिरा हुआ आईफोन (iPhone) 10 महीनों के बाद मिल गया। और तो और फोन काम भी कर रहा है। ब्रिटिश मीडिया में यह खबर सुर्खियां बनी हुई है और लोग भी सोच रहे हैं कि आखिर 10 महीने से खोया फोन मिला तो सही, वह ठीक स्थिति में कैसे है। यह घटना पिछले साल अगस्‍त की बताई जाती है। एडिनबर्ग के रहने वाले ओवेन डेविस का आईफोन वाई नदी में गिर गया था। वह मान चुके थे कि फोन नहीं मिलेगा, लेकिन अब जो हुआ है वह यकीन से परे है। 

यह इस बात को भी साबित करता है कि टिकाऊपन के मामले में आईफोन का कोई मुकाबला नहीं है। आखिर 10 महीने से पानी में डूबी एक डिवाइस फ‍िर से काम कर पा रही थी। फोन पूरी तरह से इस्‍तेमाल के लायक है या नहीं, यह अभी पता नहीं है, लेकिन इसने आईफोन की बेहतरीन बिल्‍ट क्‍वॉलिटी का उदाहरण जरूर पेश किया है। 

रिपोर्टों के मुताबिक कैनोइंग कर रहे एक अन्‍य शख्‍स को यह फोन नदी के दूसरी तरफ मिला था। ओवेन से जब फोन खोया था, तब वह भी कैनोइंग कर रहे थे। जिस शख्‍स को फोन मिला, उनका नाम मिगुएल पाचेको बताया था। मिगुएल ने फोन को सुखाने के बाद उसकी तस्वीरें ऑनलाइन पोस्‍ट कीं। हैरान करने वाली बात यह थी कि सूखने के बाद फोन चार्ज होने लगा था और उसकी लॉक स्‍क्रीन भी काम कर रही थी। उसमें 13 अगस्‍त की तारीख दर्ज थी, जिस दिन फोन नदी में गिर गया था। 

मिगुएल के फेसबुक पोस्‍ट को करीब 4 हजार बार शेयर किया गया। ओवेन के दोस्‍तों ने डिवाइस को पहचान लिया, क्‍योंकि उन्‍हें पता था कि ओवेन का फोन नदी में गिर गया था। फोन खोने के वजह से ओवेन करीब 6 महीनों से इंटरनेट इस्‍तेमाल नहीं कर रहे थे। अब उन्‍हें उनका फोन वापस मिल गया है। ओवेन का कहना है कि उन्‍हें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि उनका फोन फ‍िर से उनके पास है। उन्‍होंने फोन तलाशने वाले शख्‍स को धन्‍यवाद कहा है और उनकी कोशिशों की सराहना की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »