ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन भारत में नहीं होगा लॉन्च

ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन भारत में नहीं होगा लॉन्च
विज्ञापन
टीसीएल द्वारा बनाया गया ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं होगा। टीसीएल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी होल्डिंग्स लिमिटेड (टीसीटी) ने सीईएस प्रिव्यू इवेंट में गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में मर्करी कोडनेम वाले नए ब्लैकबेरी स्मार्टफोन के भारतीय बाज़ार में ना जानकारी दी। दिसंबर में ब्लैकबेरी ब्रांड के लिए टीसीएल को लाइसेंस मिला था।

कनाडा की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी द्वारा क्वर्टी स्मार्टफोन को गुरुवार को लास वेगास में चल रहे सीईएस 2017 इवेंट में लॉन्च करने की उम्मीद थी। इस स्मार्टफोन को टीसीएल ने बनायाा है। हालाांकि, कंपनी ने अपनी योजना बदल दी और नए ब्लैकबेरी मर्करी को अगले महीने एमडब्ल्यूसी शो में पेश करने का वादा किया। सीईएस 2017 में सिर्फ स्मार्टफोन का खुलासा हुआ लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

टीसीटी के कम्युनिकेशंस नॉर्थ अमेरिका के सीनियर मैनेजर ने गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में इस ख़बर की पुष्टि की। यह ख़बर पूरी तरह से अप्रत्याशित नहीं है। क्योंकि दिसंबर में हुई डील के मुताबिक, टीसीटी को सभी ब्लैकबेरी ब्रांड वाले स्मार्टफोन का एक्सक्लूसिव ग्लोबल निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर बनाया गया है। लेकिन इनमें चुनिंदा बाज़ार भारत, श्री लंका, नेपाल, बांग्लादेश और इंडोनेशिया शामिल नहीं हैं। गौर करने वाली बात है कि भारत और इंडोनेशिया ब्लैकबेरी स्मार्टफोन के दो सबसे बड़े बाज़ार हैं। और अभी तक इन दो बाज़ारों के लिए ब्लैकबेरी के लाइसेंस की योज़ना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

ब्लैकबेरी और टीसीटी के बीच हुए समझौते के तहत, कनाडा की कंपनी अपने सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर और सर्विस सूट के साथ ब्रांड एसेट भी टीसीएल कम्युनिकेशन को देगी। टीसीएल, ब्लैकबेरी ब्रांड वाले मोबाइल को डिज़ाइन, निर्माण, बिक्री करने के साथ कस्टमर सपोर्ट भी देगी।

टीसीटी ने एक प्रेस रिलीज़ में बुधवार को खुलासा किया कि इस साल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में सबसे पहले 'लेटेस्ट ब्लैकबेरी स्मार्टफोन' होगा। इसे ''सिक्योरिटी, प्रोडक्टिविटी और रिलायबिलिटी'' वाला फोन बताया जा रहा है। मर्करी कोडनेम वाले इस स्मार्टफोन का सीईएस में प्रिव्यू किया जाएगा। कंपनी ने खुलासा किया कि फोन के स्पेसबार में एक बिल्टइन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि कीबोर्ड में स्क्रॉलिंग के लिए कैपेसिटव टच होगा। इस फोन में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा और फोन एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा।

एमडब्ल्यूसी में लॉन्च के बारे में टीसीएल कम्युनिकेशंस (टीसीटी), नॉर्थ अमेरिका के प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर ने एक बयान में कहा, ''हम आने वाले समय में लॉन्च से जुड़ी जानकारी देंगे और ब्लैकबेरी के स्मार्टफोन के बारे में अगले महीने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पता चलेगा। ''

ब्लैकबेरी ने टीसीएल कम्युनिकेशन (टीसीटी) के साथ पहले ही डीटेक50 और डीटेक60 हैंडसेट के लिए काम किया है। ये दोनों स्मार्टफोन भारत सहित कई बाज़ारों में उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TCT, TCL, BlackBerry, CES, CES 2017, BlackBerry DTEK 70, BlackBerry Mercury
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  6. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  8. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  9. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  10. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »