भारत में मोबाइल, टैबलेट्स के लिए USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के पेश हुए स्टैंडर्ड्स

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के लिए क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पेश किए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 22:28 IST
ख़ास बातें
  • इनमें एक मोबाइल, स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए USB Type-C चार्जर होगा
  • वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के लिए एक सामान्य चार्जर होगा
  • Apple आगामी iPhone 15 सीरीज में भी USB-C पोर्ट देने की तैयारी कर रही है

एपल को अपने डिवाइसेज में लाइटनिंग पोर्ट के बजाय USB-C पोर्ट देना पड़ेगा

मोबाइल्स और वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज के लिए केंद्र सरकार चार्जिंग पोर्ट के दो सामान्य प्रकार लागू करने की योजना बना रही है। इसी कड़ी में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के लिए क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पेश किए हैं। कंज्यूमर्स के हित के साथ ही ई वेस्ट को कम करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स के साथ विचार-विमर्श कर दो प्रकार के चार्जिंग पोर्ट को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रहा है। 

इनमें से एक मोबाइल, स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए USB Type-C चार्जर और दूसरा वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के लिए सामान्य चार्जर होगा। कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी, Rohit Kumar Singh ने बताया, "पिछली मीटिंग में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और टैबलेट्स के लिए चार्जिंग पोर्ट के तौर पर USB Type–C को लागू करने पर सहमति बनी थी। BIS ने टाइप C चार्जर के लिए स्टैंडर्ड्स का नोटिफाई किए हैं।" उन्होंने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर की ओर से वॉच जैसे वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज के लिए सिंगल चार्जिंग पोर्ट पर स्टडी की जा रही है। इस बारे में रिपोर्ट मिलने के बाद इंडस्ट्री के साथ बातचीत की जाएगी। 
Advertisement

देश में दो प्रकार के चार्जिंग पोर्ट्स को अनिवार्य बनाए जाने के बारे में पूछने पर, उन्होंने कहा, "हमें यूरोपियन यूनियन की समयसीमा के अनुसार चलना होगा क्योंकि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर्स की ग्लोबल सप्लाई चेन है और वे केवल भारत में प्रोडक्ट्स की बिक्री नहीं करते।" EU ने हाल ही में एक कानून पास किया था, जिससे Apple की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। अपने प्रोडक्ट्स में लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल करने वाली एपल को आने वाले समय में iPhones, iPads और अन्य डिवाइसेज में लाइटनिंग पोर्ट के बजाय USB-C पोर्ट देना पड़ेगा। 

EU ने 2024 की शुरुआत से सभी मोबाइल डिवाइस, टैबलेट्स और कैमरा में स्टैंडर्ड पोर्ट के रूप में USB-C पोर्ट को चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए अनिवार्य कर दिया है। एक रिपोर्ट  में कहा गया था कि Apple आगामी iPhone 15 सीरीज में भी USB-C पोर्ट देने की तैयारी कर रही है। कंपनी लंबी अवधि से अपने प्रोडक्ट्स में लाइटनिंग पोर्ट का इस्तेमाल कर रही है। एपल के iPhones और AirPods भी USB-C पोर्ट की जगह लाइटनिंग पोर्ट के साथ आते हैं। 
Advertisement

 

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.