• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • बेहतरीन फुलव्यू डिस्प्ले स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम

बेहतरीन फुलव्यू डिस्प्ले स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम

अगर आप नए साल में नया फोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो पतले बेज़ल वाले हैंडसेट आपका ध्यान ज़रूर खीचेंगे। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इस किस्म के फोन दिखने में तो खूबसूरत होते ही हैं, साथ में आपको ज्यादा बड़ी स्क्रीन भी मिलती है।

बेहतरीन फुलव्यू डिस्प्ले स्मार्टफोन जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • Honor 9i में 5.9 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है
  • एलजी Q6 में 5.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है
  • एम7 पावर, जियोनी का पहला फुलव्यू डिस्प्ले हैंडसेट है
विज्ञापन
अगर आप नए साल में नया फोन खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो पतले बेज़ल वाले हैंडसेट आपका ध्यान ज़रूर खीचेंगे। इसमें कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि इस किस्म के फोन दिखने में तो खूबसूरत होते ही हैं, साथ में आपको ज्यादा बड़ी स्क्रीन भी मिलती है। अगर आपको किसी एक फोन को लेकर फैसला करना है तो हम आपकी सेवा में हाज़िर हैं। आइए 20,000 रुपये से कम के बेस्ट फुलव्यू डिस्प्ले वाले फोन के बारे में जानें।


हॉनर 9आई
Honor 9i (रिव्यू) में 5.9 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है। यह फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला है। इसमें किरिन 659 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है, साथ में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। आपको फ्रंट और रियल पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलते हैं। इनकी मदद से आप अच्छी फोटोग्राफी की उम्मीद कर सकते हैं।

LG Q6 / LG Q6 Plus
इस किस्म के डिस्प्ले को किफायती सेगमेंट में लाने का श्रेय एलजी को ही जाता है। एलजी Q6 (रिव्यू) में 5.5 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। आप चाहें तो एलजी क्यू6+ को भी खरीद सकते हैं। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। एलजी के इन फोन को खरीदने से पहले एक बात जान लें, इनमें कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

Gionee M7 Power
एम7 पावर, जियोनी का पहला फुलव्यू डिस्प्ले हैंडसेट है। इसमें 6 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला स्क्रीन है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस फोन में 4 जीबी रैम है। जियोनी एम7 पावर की बैटरी 5000 एमएएच की है। बैटरी लाइफ के कारण यह फोन इस सूची के बाकी हैंडसेट से थोड़ा बेहतर नज़र आता है।

ओप्पो एफ5
ओप्पो एफ5 (रिव्यू) भी एक अच्छा विकल्प है। इसमें 6 इंच का फुलएचडी+ ऱिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। ओप्पो एफ5 में मीडियाटेक 6763टी प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। अगर आप और खर्चने को तैयार हैं तो आपके पास 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का भी विकल्प है। हमें ओप्पो एफ5 की परफॉर्मेंस अच्छी लगी थी। लेकिन इसका फेस अनलॉक फीचर दिखावा मात्र है।

Honor 7X
इस सूची में हॉनर का दूसरा हैंडसेट है, हॉनर 7एक्स (रिव्यू)। इसमें 5.93 इंच का फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में भी हॉनर 9आई की तरह हुवावे किरिन 659 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। हॉनर 7X के दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज। सॉफ्टवेयर के लिहाज से इस सूची के सभी एंड्रॉयड नूगा पर आधारित कस्टम स्किन के साथ आते हैं।

आप इनमें से किस फोन को चुनेंगे। कमेंट सेक्शन के जरिए हमें बताएं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphones, Mobile, Fullview Display, Fullview Screen
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »