Asus ZenFone Max Pro (M1) के स्पेसिफिकेशन लीक, 23 अप्रैल को होगा लॉन्च

फ्लिपकार्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Asus ने ZenFone Max Pro की स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया था। अब ज़ेनफोन के नए मॉडल की जानकारियां ऑनलाइन देखी गई हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2018 16:11 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Asus ने नहीं बताईं थी स्पेसिफिकेशन
  • अब नए ZenFone Max Pro की स्पेसिफिकेशन से उठा पर्दा
  • ज़ेनफोन के नए मॉडल की जानकारियां ऑनलाइन भी दिखीं

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो (एम1) स्मार्टफोन

फ्लिपकार्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Asus ने ZenFone Max Pro  की स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया था। अब ज़ेनफोन के नए मॉडल की जानकारियां ऑनलाइन देखी गई हैं। हैंडसेट भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 23 अप्रैल से बिकेगा। भारतीय बाज़ार में फोन की उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन ज़ेनफोन मैक्स प्रो (एम1) की तरह यह पहले इंडोनेशिया में आएगा।

ज़ेनफोन.कॉम ब्लॉग के मुताबिक, असूस ने ज़ेनफोन मैक्स प्रो (एम1) ज़ेनफोन मैक्स प्लस (एम1) का अपडेट वर्ज़न रूस में लॉन्च हुआ था। नए स्मार्टफोन के भारत और इंडोनेशिया में एक ही दिन दस्तक देने की उम्मीद है। असूस ने ज़ेनफोन मैक्स प्रो (एम1) बेचने के लिए लाज़ाडा ग्रुप के साथ साझेदारी की है।  ऐसा लगता है कि यह फ्लिपकार्ट के साथ एक्सक्लूसिव साझेदारी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कंपनी भारतीय और इंडोनेशियाई ग्राहकों को अलग अनुभव देगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ZenFone Max Pro (M1) में 6 इंच का फुलव्यू डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा। इसे सपोर्ट मिला है सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश का। हैंडसेट  में डुअल सिम सपोर्ट है, जो माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन 4 जीबी रैम वेरिएंट व 6 जीबी वेरिएंट के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प 32 जीबी और 64 जीबी हैं। असूस ने इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है। साथ में 5 मैगनेट स्पीकर और 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

असूस इंडोनेशिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज से पता चला है कि ZenFone Max Pro (M1) डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। असूस ने इसकी पुष्टि पहले ही कर दी है। बता दें कि रेडमी नोट 5 प्रो में भी समान चिप दी गई है। कीमत की बात करें तो ZenFone Max Pro (M1) के बारे में जानकारी नहीं मिली है। हमें इसके लिए 23 अप्रैल तक का इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.