सीईएस 2017: असूस ज़ेनफोन एआर और ज़ेनफोन 3 ज़ूम स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जनवरी 2017 10:45 IST
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन एआर एक टैंगो-इनेबल और डेड्रीम-रेडी स्मार्टफोन है
  • इसे 8 जीबी रैम वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बताया जा रहा है
  • असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम में 5000 एमएएच की बैटरी है
असूस ने लास वेगास में चल रहे सीईएस 2017 शो में अपनी ज़ेनफोन सीरीज़ में नए स्मार्टफोन ज़ेनफोन एआर व ज़ेनफोन 3 ज़ूम लॉन्च किए। उम्मीद के मुताबिक, असूस एआर दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो टैंगो इनेबल है और डेड्रीम रेडी सपोर्ट करता है। इसी वजह से यह एक एआर+वीआर फोकस स्मार्टफोन है। कंपनी का दावा है कि ज़ेनफोन एआर दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें 8 जीबी रैम है। कंपनी के मुताबिक ज़ेनफोन एआर के रैम पर आधारित दूसरे वेरिएंट (6 जीबी रैम भी) भी आएंगे। ज़ेनफोन एआर के बारे में इससे पहले क्वालकॉम ने पुष्टि कर दी थी। असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम को भी इसी इवेंट में पेश किया गया है। इस फोन को 'फोटोग्राफी के लिए बने' फोन के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है।

लेनोवो फैब 2 प्रो टैंगो डिवाइस की तरह ही असूस ज़ेनफोन एआर को कैमरे के साथ मशीन विज़न डिज़ाइन के साथ बनाया गया है। इसमें मोशन ट्रैकिंग, डेप्थ परसेप्शन और एरिया लर्निंग के लिए सेंसर दिए गए हैं। दूसरे ज़ेनफोन स्मार्टफोन की तरह ही ज़ेनफोन एआर में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है। इसमें 5.7 इंच सुपर एमोलेड क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है जो कि वर्चुअल रियलिटी में अहम रोल निभाएगा। कंपनी ने बताया कि इस डिवाइस में 79 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है।
Advertisement
 

ज़ेनफोन एआर में हाई-एंड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसे टैंगो के लिए कस्टमाइज़ किया गया है। नए स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के ऐलान के बाद, स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर को एक टैंगो और डेड्रीम-रेडी डिवाइस के लिए चुना जाना थोड़ा पुराना लगता है। असूस ने इस इवेंट में पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी फोटोकोलाज, गैलरी और ज़ेनसर्किल ऐप में एक्सक्लूसिव तौर पर असूस ज़ेनयूआई वीआर 360 डिग्री ऐप सपोर्ट देगी।

ताइवानी कंपनी ने बताया कि ज़ेनफोन एआर में वैपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जिससे फोन बहुत ज्यादा गर्म नहीं होगा। कैमरे की बात करें तो, असूस ज़ेनफोन एआर में 23 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स318 कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरे में ट्राईटेक+ ऑटोफोकस सिस्टम, डुअल पीडीएएफ, सेकेंड-जेनरेशन लेज़र फोकस और कॉन्टीन्युस फोकस भी है। रियर कैमरा 4-एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट करता है। 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 3-एक्सिस ईआईएस (इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) सपोर्ट भी है।
Advertisement

एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला ज़ेनफोन एआआर 2017 की दूसरी तिमाही में उपलब्ध होगा। कीमत की जानकारी भी तभी मिलेगी। असूस ने अभी ज़ेनफोन एआर के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।
Advertisement

वहीं बात करें असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम की, तो इस फोन को कंपनी सबसे 'पतला और हल्का' स्मार्टफोन बता रही है। 5000 एमएएच की बैटरी भी फोन के ख़ास फ़ीचर में से एक है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.9 मिलीमीटर है जबकि वज़न 170 ग्राम है। पिछले ज़ेनफोन ज़ूम वेरिएंट की तरह ही ज़ेनफोन 3 ज़ूम भी एक पावर बैंक की तरह काम कर सकता है और इससे दूसरे स्मार्टफोन चार्ज किए जा सकते हैं।
 
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कवर दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। ज़ेनफोन एआर की तरह ही कंपनी ने अभा इसके रैम व स्टोरेज की पूरी जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके टॉप-वेरिएंट को 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है। रियर पर सोनी आईएमएक्स362 सेंसर और अपर्चर एफ/1.7 के साथ 12 मेगापिक्सल का एक रियर कैमरा जबकि 2.3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 12एक्स ज़ूम के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। ज़ेनफोन एआर की तरह ही कैमरे के लिए ट्राईटेक+ऑटोफोकस सिस्टम, डुअल-पीडीएएफ, 4-एक्सिस ओआईएस और 3-एक्सिस ईआईएस दिया गया है। वहीं आगे की तरफ, ज़ेनफोन 3 ज़ूम में सोनी आईएमएक्स214 सेंसर, अपर्चर एफ/2.0 और एक स्क्रीन फ्लैश के साथ 13 मेगाापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ज़ेनफोन 3 ज़ूम फरवरी 2017 की शुरुआत से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। और स्थानीय लॉन्च के समय ही अलग-अलग वेरिएंट की कीमतों का ऐलान किया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Does augmented reality well
  • Daydream ready
  • Bad
  • Overheats when using AR for a long time
  • Competition offer better SoC at the same price
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.