असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम खरीदने के लिए उपलब्ध, इसमें हैं दो रियर कैमरे

असूस ने इसी साल फरवरी में एक यूज़र के सवाल के जवाब में कहा था कि कंपनी अपने असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन अपग्रेड करेगी और इसी वज़ह से देरी के चलते फोन को 2017 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने पिछले महीने यू-टर्न लेते हुए ऐलान किया कि अब अमेरिका में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन अपग्रेड नहीं किए जाएंगे।

असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम खरीदने के लिए उपलब्ध, इसमें हैं दो रियर कैमरे
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम अमेरिका में 329 डॉलर में उपलब्ध करा दिया गया है
  • इसमें एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 5000 एमएएच की बैटरी भी फोन के ख़ास फ़ीचर में से एक है
विज्ञापन
असूस ने इसी साल फरवरी में एक यूज़र के सवाल के जवाब में कहा था कि कंपनी अपने असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन अपग्रेड करेगी और इसी वज़ह से देरी के चलते फोन को 2017 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने पिछले महीने यू-टर्न लेते हुए ऐलान किया कि अब अमेरिका में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन अपग्रेड नहीं किए जाएंगे। अब, असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम स्मार्टफोन को आखिरकार अमेरिका में 329 डॉलर (करीब 21,300 रुपये) कीमत में उपलब्ध करा दिया गया है और इसे ऑनलाइन रिटेलर से खरीदा जा सकता है।

इससे पहले, अमेरिका में इस स्मार्टफोन की कीमत 399 डॉलर (करीब 25,800 रुपये) होने की उम्मीद थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि स्पेसिफिकेशन अपग्रेड ना करने के फैसले के चलते कंपनी ने असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम स्मार्टफोन की लॉन्च कीमत कम कर दी है। गौर करने वाली बात है कि, कंपनी ने 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेरिका में जबकि 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को पिछले साल लॉन्च किया था।

बात करें असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम के सबसे ख़ास फ़ीचर की तो, इसमें एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा (सोनी आईएमएक्स362 सेंसर और अपर्चर एफ/1.7 के साथ) और दूसरे 12 मेगापिक्सल रियर कैमरे (2.3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम) के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा सेटअप में 25एमएम वाइड-एंगल मुख्य लेंस भी दिया गया है। आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में एक 13 मेगापिक्सल कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स214 सेंसर, अपर्चर एफ/2.0 और एक स्क्रीन फ्लैश फ़ीचर के साथ आता है।

इस फोन को कंपनी सबसे 'पतला और हल्का' स्मार्टफोन बता रही है। 5000 एमएएच की बैटरी भी फोन के ख़ास फ़ीचर में से एक है। इसकी मोटाई सिर्फ 7.9 मिलीमीटर है जबकि वज़न 170 ग्राम है। पिछले ज़ेनफोन ज़ूम वेरिएंट की तरह ही ज़ेनफोन 3 ज़ूम भी एक पावर बैंक की तरह काम कर सकता है और इससे दूसरे स्मार्टफोन चार्ज किए जा सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 3 ज़ूम में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कवर दिया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »